Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा ब्रैकिंग:; सीएम मनोहर लाल ने पीएम नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए पूजा-अर्चना की-लाइव सुने वीडियो में

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए पूजा-अर्चना की और महामृत्युंजय यज्ञ में पूर्णाहुति दी। उन्होंने श्री माता मनसा देवी से कोविड-19 की परिस्थितियों में प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की भी कामना की।

मुख्यमंत्री ने यज्ञ में आहुति डालने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जो चूक हुई, वह बहुत ही गंभीर घटना थी। ऐसी स्थिति में हम प्रधानमंत्री की लंबी आयु व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

पंचकूला में आज श्री माता मनसा देवी मंदिर व यज्ञशाला में आयोजित महामृत्युंजय यज्ञ में प्रधानमंत्री की दीर्घायु व सुरक्षा की कामना के लिए आहुति दी है। उन्होंने कहा कि महामाई का आशीर्वाद हम सब प्रदेशवासियों पर बना रहे और जल्द ही हरियाणा कोरोना महामारी से मुक्त हो।उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में सबसे बड़ा पद प्रधानमंत्री का होता है और वे जहां भी जाते हैं, उनकी सुरक्षा व रास्ते सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी राज्य सरकार की होती है।


पंजाब में शासन व प्रशासन प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल रहा, इसलिए हम पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते हैं। इससे पहले ऐसी घटना कभी नहीं हुई, जब प्रधानमंत्री को किसी राज्य में इस तरह रोका गया हो।इससे पहले हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने महामृत्युंजय यज्ञ का शुरूआत की और मुख्यमंत्री ने इसमें पूर्णाहुति दी। इस मौके पर अंबाला से सांसद रतनलाल कटारिया के अलावा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

जेजेपी के संगठन में विस्तार, 21 पदाधिकारी घोषित किए

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक दिन में दो रिश्वतखोरों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha

यूपी चुनाव में सुरक्षा और विकास अहम मुद्दे :ॐ प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x