Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : भाजपा के मंत्रियों ने इंडस्ट्रीज एन्ड ट्रेडर्स वैलफेयर एसोसिएशन के अधिवेशन न पहुंच कर कारोबारियों का उड़ाया मजाक,प्रस्ताव स्वंय भेजेंगें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद :इंडस्ट्रीज एन्ड ट्रेडर्स वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा आज एनआईटी नगर निगम सभागार में आयोजित तीसरे अधिवेशन में आमंत्रित किए गए एक भी केंद्रीय व प्रदेश के मंत्रीगण नहीं पहुंचे। इससे यही अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि उद्योगपति व ट्रेडर्स के प्रति उनका नजरिया क्या हैं। इन मंत्रियों के न आने से कार्यक्रम को काफी देर से शुरू करना पड़ा पर इस अधिवेशन में कारोबारियों के हितों में जो भी फैसले लिए गए हैं उसको एक  प्रस्ताव के रूप में केंद्र व प्रदेश सरकार को पुनः विचार करने हेतु जल्द ही सौप  दिया जाएगा।

आपकों बतातें हैं कि निमंत्रण कार्ड में  केंद्रीय मंत्री गिर्राज सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर , कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी व हरियाणा के उद्योगमंत्री विपुल गोयल के नाम हैं पर वह लोग इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचें। इस कारण से इस अधिवेशन को देर से शुरू करना पड़ा। आयोजकों का कहना हैं कि इन मंत्रियों को इस बाबत आमंत्रित किया गया था ताकि फरीदाबाद के छोटे -छोटे उद्योगों और ट्रेडर्स के संचालकों  को अपने कारोबार चलाने में किस प्रकार के दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता हैं, उनकी  समस्याओं उन्हीं की जुबानी सुने और उसका समाधान जल्द से जल्द करने का भरोसा दें और ब्यापारियों का यह प्रस्ताव  सरकार के पास पहुंचा दें पर इन मंत्रियों में से एक भी  मंत्री इस अधिवेशन में नहीं पहुंचें । इंडस्ट्रीज एन्ड ट्रेडर्स वैलफेयर एसोसिएशन के राष्टीय अध्यक्ष महेश कुमार आहूजा का कहना हैं कि उनकी मांग हैं कि जीएसटी 5, 10, 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए इसके अलावा इनकम टैक्स में कम से कम लाख रूपए तक की छूट होना चाहिए, उनका कहना हैं कि पेट्रोल -डीजल परभी जीएसटी लागू किया जाएं,के अलावा हैंडमेड वस्तुओं को टैक्स फ्री किया जाए।
इसके बाद पुरानी इंडस्ट्रीज जो हैं शहर के बीचों बीच आ गई हैं इससे शहर में प्रदूषण का खतरा काफी  बढ़ गया हैं। उनका कहना हैं कि इंडस्ट्रीज को शहर से दूर में प्लॉटिंग करके नए इंडस्ट्रीज को लगाएं जाएं इसके अलावा नए उम्र के लड़कों को जो अपना कारोबार शुरू करना चाहतें हैं उन युवाओं को सरकार  प्लाटों और लोन की सुविधाओं को मुहैया कराएं जिससे से उद्योगों को बढ़ावा मिले और युवाओं को रोजगार मिलें। उनका कहना हैं कि जो ब्यापारी पिछले 20 -25 सालों से अपनी दुकानों को बना कर, उसमें   लोग रोजगार कर रहे हैं उनकी दुकानों को अवैध बता कर ना तोडा जाए इसके अलावा कई ऐसे मांगें हैं जोकि ब्यापारियों के हितों हैं। इस दौरान मुख्य वक्ता पी.सी. जैन, सीए मुकेश बंसल,मुकुल गुप्ता, राकेश जैन, इटवा के राष्टीय महा मंत्री  प्रिंस कंसल, सर्वेश गुप्ता, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष सचिन मंगला, अजय शर्मा, अश्वनी गर्ग के अलावा आदि लोग मौजूद थे।
 

Related posts

प्रबंधन और अनुसंधान क्षेत्र में औद्योगिक परामर्श सेवाओं पर काम करने की आवश्यकताः कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

Ajit Sinha

एडीजीपी विर्क साहब जब सड़कों पर गाड़ियां ही नहीं चलेगी तो सड़क हादसों में तो कमी आएगी ही आएगी, आपका दावा गलत

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक बारह वर्षीय लड़की के साथ उसी के घर में तीन लड़कों ने किया सामूहिक बलात्कार, मुकदमा दर्ज,आरोपी गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x