Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: हाई बीपी बन रहा किडनी और हार्ट की बीमारियां का मुख्य कारण : डा. निमिष गुप्ता


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मेट्रो अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ.निमिष गुप्ता ने कहा है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान के चलते देशभर में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की तादाद निरंतर इजाफा हो रहा है और ब्लड प्रेशर बढ़ने के चलते ही लोगों में हार्ट एवं किडनी की परेशानियां बढ़ रही है। इसलिए ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने के लिए सही खान-पान व नियमित जांच करवानी चाहिए। डा.निमिष गुप्ता ने बताया कि जो मरीज कभी-कभार या अपनी मर्जी से बीपी की दवाई लेते हैं,उन्हें तीन बातें विशेष रूप से ध्यान रखनी चाहिए,पहली हाई बीपी की दवाइयों का असर दो-तीन दिन नियमित लेने के बाद होता है, जिसके बाद बीपी ठीक रहता है, परंतु कई बार बीपी कंट्रोल न होने पर मरीज दवाइयां  ज्यादा मात्रा या दूसरी दवाई ले लेते है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ सकती है इसलिए अगर ऐसी स्थिति बने तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। दूसरी बात कि बीपी की दवाई दूसरे कारणों में भी दी जाती है,जैसे हार्ट की गति को नियमित रखने,किडनी से प्रोटीन रिसाव रोकने इत्यादि। ऐसे में अगर दवाई रोकी जाती है तो इसके कई दुष्परि णाम हो सकते है। तीसरा और सबसे जरूरी जैसे बीपी की दवाइयों का असर दो-तीन दिनों में आता है, वैसे ही असर जाने में दो-तीन दिन लग जाते है, ऐसे में ब्लड प्रेशर ठीक होने पर मरीज दवा बंद कर देते है, जो हानिकारक हो सकता है। डॉ. निमिष गुप्ता ने कहा कि ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने के लिए जहां अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना चाहिए वहीं हरी सब्जियां, फल का सेवन करना चाहिए और नियमित रूप से व्यायाम भी करना चाहिए।

Related posts

फरीदाबाद:सीएम नायब सैनी के आशीर्वाद से क्षेत्र में हो रहे ताबड़तोड़ विकास- राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दिल्ली- एनसीआर में हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो तस्कर पकड़े गए।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रिंटिंग प्रेस को छपाई के तुरंत बाद चार-चार प्रतियां जिलाधीश के कार्यालय में करवानी होगी जमा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x