Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एनएच -दो में एक अनयंत्रित कार पार्क की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुसी,चालक मामूली रूप से हुआ घायल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद :एनआईटी फरीदाबाद के दो नंबर इलाके के ए  ब्लॉक स्थित एक पार्क में एक गाडी अचानक से अनियंत्रित होकर पार्क की दीवार को तोड़ कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई, जिसे देख कर इलाके के लोग अचानक से हैरान  हो गए।  चश्मदीद लोगो के अनुसार कार चला रहा युवक दो नंबर इलाके का ही रहने वाला है जो यहाँ पर कार को पार्किंग के लिए लगा रहा था की अचानक से उसका पाँव ब्रेक की बजाये एक्सीलेटर पर पड़ गया

जिसके कारण गाडी अनियंत्रित होकर पार्क की दीवार तोड़ते हुए दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. गनीमत यह रही इस हादसे में कोई भी चपेट में नहीं आया और कार चालक युवक भी सुरक्षित गाड़ी से निकला जिसे हलकी चोटें  आई  है जिसका इलाज चल रहा है,इस हादसे की चपेट में एक वेगनआर कार भी आई  है जो पार्क के किनारे पार्किंग पर खड़ी हुई थी,   वहीँ अभी तक इलाके की पुलिस को किसी की  शिकायत के पास नहीं पहुंची  है इसलिए पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई  है।  बताया जा रहा है की गाडी को क्रेन द्वारा हटाया जाएगा।   कुछ लोगो ने यह भी बताया कि  इस युवक ने करीब 15 दिन पहले ही नई  ज़ेस्ट गाडी ली थी तो हो सकता है इस युवक को अभी सही से गाड़ी चलाना नहीं आता होगा जिसके कारण यह हादसा घटित हुआ.

Related posts

फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज दो गावों में साढ़े 10 एकड़ जमीनों पर बसाई गई तीन अवैध कॉलोनियों में की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द मानव रचना पहुंचे

Ajit Sinha

फरीदाबाद : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ग्राम सीकरी मे 3 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x