Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: भारती की हत्या उसके पूर्व प्रेमी ने गला काट कर की थी, डीएलएफ क्राइम ब्रांच तीन आरोपित को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बल्लभगढ़ की दौलतराम कालोनी में शनिवार रात भारती नामक युवती का गला काटकर हत्या का मामला क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने सुलझा लिया है। युवती के पूर्व प्रेमी सागर ने अपने दो साथियों अमित और रिकू के साथ मिलकर ये वारदात की थी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फरसा बरामद हुआ है। तीनों को अदालत से एक दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भारती की दोस्ती पहले फतेहपुर बिल्लौच निवासी पवन से थी। पवन के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस समय वह जेल में है। उसके जेल जाने के बाद भारती की दोस्ती पवन के छोटे भाई सागर से हो गई। छह-सात महीने पहले भारती ने सागर से नाता तोड़कर किसी अन्य से शादी कर ली थी। हालांकि वह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया । सागर इससे काफी आहत था। वह भारती से बदला लेने की योजना बनाने लगा। इस पर उसने अपने दोस्तों अमित और रिकू को योजना में शामिल किया।

वारदात की रात तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर भारती के घर पहुंचे। रिकू मोटरसाइकिल लेकर बाहर खड़ा रहा। सागर और अमित छत के रास्ते भारती के घर में दाखिल हुए। वहां फरसे से उसके गले पर जोरदार वार कर दिया। एक वार में ही उसकी मौत हो गई। भारती के पास सो रही चाची ने विरोध किया, तो उसके बच्चे की हत्या की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। इसके बाद तीनों फरार हो गए। तीनों को पुलिस ने बल्लभगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। रिकू को झपटमारी के मामले में पांच साल की सजा हो रखी है। कोरोना संक्रमण की वजह से वह इस समय जेल के बाहर था।

Related posts

फरीदाबाद:एमसीएफ में हुए 200 करोड़ के घोटाले के मामले में चीफ इंजिनियर डी. आर.भास्कर को कोर्ट का अग्रिम जमानत देने से इंकार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेक्टर- 85 के प्रणायाम सोसायटी सहित अन्य एरिया में कल शाम से एफएमडीए द्वारा जलापूर्ति शुरू की गई

Ajit Sinha

खालिस्तान समर्थक एसएफजे के पन्नू के खिलाफ राष्ट्र विरोधी और गैर-कानूनी गतिविधियों के तहत दूसरी केस दर्ज 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!