Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : अनीता शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मल बैरागी ने शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने की। जबकि जिलाध्यक्ष भाजपा गोपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर निर्मल बैरागी ने कहा कि महिला मोर्चा टीम को पार्टी की उपलब्धियों की जानकारी दी और केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा।
उन्होंने महिला कार्यकारिाणी टीम से बूथ स्तर पर काम करने का आह्वान किया और कहा कि जन हित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचे, इसके लिए जरूरी है, उनको जागरूक करना और योजनाओं के बारे में जानकारी देना। निर्मल बैरागी ने इस अवसर पर मजबूत महिला टीम बनाने के लिए जिलाध्यक्ष की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि फरीदबाद जिले में प्रदेश की सबसे मजबूत महिला टीम है। महिला कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि यह उनका और उनकी पूरी टीम का एकमात्र लक्ष्य है कि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। इसके लिए वो पर्याप्त रूप से तैयारी कर महिला सदस्यों को दिशा-निर्देश भी जारी कर चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा में महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में जुड़ रही है और एक मजबूत टीम जिल में महिला मोर्चा की है, जो पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष Mahindra चौहान जिला प्रभारी अंजली पांडे महामंत्री सुरेश देशवाल रोजी पंडित उपाध्यक्ष चित्रा शर्मा ममता राघव पुष्पा जी अनीता पाराशर कुसुम भाटी वंदना गुप्ता सहित सभी मंडल और उनकी महामंत्री उपस्थित थे

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड की मौत की सड़क कब बनाएगा नगर निगम, एक महिला की हुई थी मौत, अब दीपक नंदी की टूटी कमर-वीडियो

Ajit Sinha

ग्रेटर फरीदाबाद की कनेक्टिविटी को रफ्तार देने पर सीएम नायब सिंह सैनी का आभार : राजेश नागर

Ajit Sinha

कभी नाम बदल कर, कभी स्थान बदल कर होंडा सिटी कार चोरी करने वाले वांछित अपराधी चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x