Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सुविधा केंद्र 3 लाख की लूट, शहर में लूटपाट, छीना -झपटी व चोरी की घटनाओं में हुआ इजाफा, पुलिस पर सवाल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :  एक तरफ फरीदाबाद में पूरी पुलिस फोर्स फिल्म पद्मावती को सरंक्षण देने में लगी रही, वही  दूसरी ओर लुटेरे बंदूक की नोक पर बैंक ऑफ बडौदा के ग्राहक सुविधा केंद्र में घुस कर कैशियर से  3 लाख 7 हजार रूपए लूट कर  फरार हो गए, यह घटना डबुआ कालोनी की मैन मार्किट की है जहां बैंक ऑफ बडौदा की शाखा चलाने  वाले एक कैशियर से दो बाईक सवार युवक फायर कर 3 लाख 7 रूपए लेकर भाग गए, मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिाकारी सहित फॉरेसिंक जांच की टीमें पूरी घटना की जानकारी के लिए  सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है। क्योंकि बंदूक की नोक पर दिन दहाडे हुई बैंक में लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
 एक बार फिर फरीदाबाद में लुटेरों के बेखौफ अंदाज की खौफनाक तस्वीरें सामने आई है, जिन्होंने दिन दहाडे फरीदाबाद की डबुआ कालोनी की मैन मार्किट में बंदूक की नोक पर एक लूट की वारदात को अंजाम दिया है,, पूरी घटना करीब 12 बजकर 35 मिनट की है, जब बैंक ऑफ बडौदा की शाखा चलाने वाले दो भाईयों से  दो युवक बंदूक की नौक पर करीब 3 लाख 7 रूपए  लेकर फरार हो गए । लूट की यह सारी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।जैसा कि आप अपनी टीवी स्क्रीन पर देख पा रहे हैं कि एक युवक हाथ में पिस्तोल लेकर अंदर घुसता है और सीधे सामने कैश पर बैठे युवक पर फायर करता है जिसमें युवक बाल बाल बच जाता है और चुपचाप से पूरा कैश निकाल कर लुटेरे को थमा देता है, जिसके बाद बाहर खडा  लुटेरे का दूसरा साथी बाईक लेकर फरार हो जाता है।
इस घटना के बारे में पीडित बैंक कैशियर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह दोपहर को बैंक में पैसों का लेनदेन कर रहा था और बैंक में तीन महिलायें भी मौजूद थी, तभी लुटेरे ने उनपर बंदूक तान दी और 3 लाख 7 हजार रूपये लेकर फरार हो गया, जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं, मौके पर पहुंचे क्राईम ब्रांच और  थानों व पुलिस के आलाअधिकारियों ने पूरे मामले की जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिनके आधार पर पुलिस लुटेरों की जांच में जुट गई है, हालांकि अभी पुलिस मीडिया को कुछ भी बताने से साफ मना कर रही है। इसके अलावा आज सेक्टर -17 मार्किट में न्यू लाइफ नमक एक एजेंसी में लगी शटर  सेंट्रल लॉक को उखाड़ कर हजारो रूपए नगद व सामानों की चोरी होने की खबर हैं। घटना बीते रात की हैं। इसके अतिरिक्त मंगलवार को सराय ख्वजा, भूपानी व सिटी बल्लभगढ़ थानों में छीना झपटी के तीन मुकदमें दर्ज किए गए हैं।

Related posts

डीटीपी इनफ़ोर्समेंट की बड़ी कार्रवाई: सुरूरपुर और गौंछी में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोज़र- डीलरों में मचा हड़कंप-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

12 वीं क्लास में पढ़ने वाले इकलौते और निर्दोष बेटे को गौ-तस्कर समझकर गोली मारकर हत्या कर दी,5 अरेस्ट -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

हरियाणा: कोरोना संक्रमण के चलते अंडर सेक्रेटरी एवं समकक्ष और इससे नीचे के अधिकारी-कर्मचारी घर से काम कर सकेंगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x