Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : दूसरों की सेवा के लिए तत्पर रहना सामाजिकता: वरिष्ठ उप -महापौर देवेंद्र चौधरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम के वरिष्ठ उप महापौर व भाजपा जिला महासचिव देवेंद्र चौधरी ने कहा कि सामाजिक कार्यों में संवेदनशीलता जरूरी है, दूसरों की सेवा के लिए तत्पर रहना ही सामाजिकता है। रोटरी फरीदाबाद ग्रेस व मानव सेवा समिति इस तरह के कार्यों में हमेशा आगे रहती है। वे सेक्टर 29 हनुमान मंदिर स्थित मानव सेवा समिति के सिलाई बुलाई केंद्र में आयोजित प्रमाण पत्र व सिलाई मशीन वितरण समारोह में बोल रहे थे।
इस केंद्र के संचालन में माताश्री श्रीमती जमोत्री देवी व पन्नालाल चौधरी चेरिटेबल ट्रस्ट की अहम भूमिका है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस ने अहम भूमिका का निवर्हन किया गया। ग्रेस के अध्यक्ष गौतम चौधरी ने कहा कि किसी को रोजगारपरक बनाना पुण्य का कार्य है। इस तरह के कार्यों को गति दी जा रही है। जिससे लड़कियां आत्मनिर्भर हो सकें। इस मौके पर 18 प्रशिक्षण प्राप्त को प्रमाण पत्र दिया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के 4 सदस्यों को सिलाई मशीन दी गई। इस अवसर पर बी आर सिंगला, एसी सी गोयल, सुनीता बंसल, राजराठी, कमला वर्मा, अमर, टी पी महेश्वरी, पी डी गर्ग आदि उपस्थित थे।

Related posts

फर्जी वेबसाइट बनाकर व लक्की ड्रा निकलने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ ,4 अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिम से बाहर निकलते ही एक शख्स के ऊपर अज्ञात हमलावरों ने कर दी गोलियों की बरसात, मारा गया -फरार

Ajit Sinha

नगर निगम कमिश्नर ने डीसी व सीपी को लिखा पत्र, बिना एनओसी के, तहसीलदार गलत तरीके से कर अवैध प्लॉटिंग की रजिस्ट्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x