Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एक हफ्ते से सेक्टर -65 में बिजली नहीं, जब बिजली तो पानी नहीं, कौन समझेगा उनकी दिक्कतों को, सड़क जाम।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ के ऊँचा गॉंव में बिजली -पानी की समस्याओं को लेकर सैकड़ों लोगों ने आज  सड़कों पर जाम लगा कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ने फोन पर जानकरी दी कि सेक्टर -62 में एक हफ्ते से बिजली नहीं हैं जिसके बिना स्थानीय लोगों का  जीना दूभर हो गया हैं और बिजली विभाग है कि उनकी फ़रियाद को सुनता ही नहीं हैं जिससे नाराज हो आज सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं। इस मामलें में अधिशासी अभियंता मुकेश गुप्ता का कहना हैं कि सेक्टर -65 के ट्रांसफार्मर में  कुछ खराबी थी जिसे कल रात ठीक करवा दिया गया था फिर भी कोई  दिक्कतें हैं उसे जल्द  ठीक करवा दिया जाएगा।

प्रदर्शन करते हुए लोगों की यह तस्बीर ऊंचा गॉंव, बल्लभगढ़ का हैं जंहा सेक्टर -65 और 62 के लोगों ने बिजली की समस्याओं को लेकर आज सुबह करीब साढ़े दस बजे सड़क पर जाम लगा दिया हैं जिससे जाम में फंसें लोगों को भी बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे आरडब्लूए के सदस्य महिपाल की मानें तो पिछले एक हफ्तें से सेक्टर -65 में बिजली नहीं के सामान हैं जिसके कारण से यहां के लोगों को भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा हैं। उनका कहना हैं कि जब घर में बिजली नहीं होगा तो साथ में पानी भी नहीं होता हैं ऐसे में एक इंसान यह तो समझ ही सकता हैं कि घरों में रह रहे लोगों का बिजली -पानी के बिना कितना बुरा हाल होता  होगा। उनका कहना हैं कि यहां पर 24 घंटों में से मात्र एक घंटा ही लोगों को बिजली मिल पाता हैं और बाकि के 23 घंटे तक बिजली बिल्कुल गुल ही रहता हैं। उनका कहना हैं कि इस बारे में स्थानीय शिकायत केंद्र पर कई बार लोगों ने शिकायतें की। वावजूद इसके बिजली की समस्याओं से सेक्टर वासियों को निजात नहीं मिल सका हैं। जिसके कारण वह लोगआज मजबूरन सड़क पर जाम लगाया हैं। इस संबंध बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश गुप्ता का कहना हैं कि सेक्टर -65 के पावर हाउस के  एक ट्रांसफर्मर में खराबी के कारण बिजली की सप्लाई में दिक्कतें आई थी जिसे कल रात को ठीक करवा कर , वहां पर बिजली को चालू कर दिया गया था यदि फिर से वहां पर बिजली की सप्लाई में कोई दिक्कतें आई हैं उसे अभी ठीक करवा दिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: हरियाणा संयुक्त सचिव प्रवेश मेहता इस भीषण गर्मी में पसीना बहा आम आदमी पार्टी को कर रहे मजबूत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : प्रयास को अपहरण व छीना – झपटी करने के आरोपी दोस्तों को पकड़ने के लिए पुलिस कर रहीं जगह -जगह छापेमारी।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने पुनः चलाया आप्रेशन आक्रमण: पुलिसकर्मियों की 1374 टीमों ने की रेड, 451 मुकदमा दर्ज, 743 आरोपी दबोचे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x