Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के चहेते क्राइम ब्रांच प्रभारी सतेंद्र रावल सहित 3 निरीक्षकों व 4 उप -निरीक्षकों को बदला,लिस्ट पढ़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के एक और चहेते पुलिस निरीक्षक व क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 प्रभारी सतेंद्र  रावल सहित तीन निरीक्षकों व चार उप -निरीक्षकों का आज तुरंत प्रभाव से तबादला पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने किया हैं। इससे पहले दो थानों के एसएचओ को बदला जा चुका हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना हैं। बतातें हैं कि जाएदात्तर थानों में केंद्रीय राजयमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के चहेते निरीक्षक एसएचओ के पद पर लगे हुए थे और कई थानों में अब भी लगे हुए हैं। तबादले के लिस्ट को आप स्वंय पढ़ सकते हैं।

मालूम हैं कि पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो धीरे -धीरे और सोच समझ कर महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत पुलिस निरीक्षकों का तबदला कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने आज क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 को बदल  कर, उनको मिसिंग सेल का इंचार्ज लगाया हैं, बड़खल क्राइम ब्रांच निरीक्षक संदीप मोर को बदल कर सेक्टर  – 30 क्राइम ब्रांच का प्रभारी लगाया गया हैं। इसके बाद निरीक्षक अमित कुमार को यातायात विभाग से बदल कर सेक्टर -31 थाने का एसएचओ लगाया गया है।  इसके बाद उप -निरीक्षक अनिल कुमार इंचार्ज सेक्टर -16 से हटा कर, बड़खल क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया हैं, के बाद  उप-निरीक्षक महिपाल को सेक्टर -16 पुलिस चौकी का इंचार्ज लगाया हैं इसके अलावा मिसिंग सेल से उप -निरीक्षक रेनू व अल्पना को बदल कर,सेक्टर -16 महिला थाने में लगाया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: जिला पुलिस प्रशासन ने आज शराब की 900 पेटियों पर चलाया बुलडोजर।

Ajit Sinha

कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित के मामले बुलेट की रफ़्तार से बढ़ रहीं हैं, कोरोना केस 360 तक पहुंचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साइबर थाना एनआईटी में पुलिस रिमांड के दौरान एक साइबर ठग की तबियत बिगड़ने के कारण हुई मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x