Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सेक्टर -11 पुलिस चौकी में तैनात सहायक उप -पुलिस निरीक्षक को चैकिंग के दौरान एक मर्सिडीज कार से कुचला, घायल।

 
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद ; शनिवार की रात सेक्टर -11 में तैनात सहायक उप -निरीक्षक को रात्रि चैकिंग के दौरान एक मर्सिडीज गाडी से टक्कर मार कर भाग रहे एक शख्स को पुलिस ने आईएमटी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया जिसे आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे अदालत ने नीमका जेल भेज दिया हैं। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस कमिश्नर डा. हनीफ कुरैशी ने घायल सहायक उप -निरीक्षक अनिल कुमार से हॉस्पिटल जाकर उसका हाल चाल जाना ।
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर -11 पुलिस चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार शनिवार की रात करीब ढाई बजे 10 -11 की डिवाइडिंग रोड पर नाका लगा कर गाड़ियों की चैकिंग कर रहा था ठीक उसी वक़्त एक मर्सिडीज गाडी को उसने रुकनें का इशारा किया जिस पर कार चालक ने गाडी को रोकने के बजाए उसे टक्कर  मार कर फरार हो गया के बाद पुलिस कर्मियों ने जिले भर में वायरलैस पर मैसेज कर दिया और आईएमटी पुल के पास से पुलिस ने उस गाडी को पकड़ लिया। जबकि घायल सहायक उप पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को अपना नाम लोकेश निवासी गांव सोतई , बल्लभगढ़ बताया और वह बहादुरगढ़ के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की पढाई कर रहा हैं। पुलिस की मानें तो घटना को अंजाम देने वाली मर्सिडीज कार को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी लोकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं। आज उसे अदलात में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे नीमका जेल भेज दिया हैं।

Related posts

साउथ अफ्रीका के सांसद डेलीगेट ने किया स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का दौरा : डीसी एवं सीईओ स्मार्ट सिटी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गौरव ने अपने पिता ब्रह्मजीत की हत्या का बदला लेने के लिए, 4 बदमाशों को 50 लाख में सुपारी दिया, 4 बदमाश 3 कट्टे सहित पकड़े गए।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद मुख्य बाजार में मास्क नहीं पहने पर पुलिस कर्मी ने कर दी स्कूटी सवार लड़के की डंडे से जमकर पिटाई, देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x