Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ; जरा बच कर चलना रे बाबा :पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी स्वंय ने 3160 वाहनों को चेक किए , 497 के चालान काटे।

 अजीत सिन्हा की  रिपोर्ट
फरीदाबाद : शनिवार की रात को डा. पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने विशेष चैकिंग अभियान के तहत स्वंय ने गश्त के दौरान 3160 व्हीकल चैक किए जिसमें से 497 लोगों के चालान काटे गए। इस दौरान सभी चौकी इंचार्ज, थाना प्रबंधक व क्राइम ब्रांच को सभी वाहनों के अलावा अपराधी किस्म की गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए गए जोकि सड़कों पर वाहनों की चैकिंग करते हुए नजर आए।
पुलिस कमिश्नर डा. हनीफ कुरैशी की मानें तो शनिवार की रात को कुल 3160 वाहनों को चेक किए गए जिन -जिन लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था या आरसी नहीं , कोई बिना हेलमेट था व लापरवाही से वहीकल चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 497 चालान काटे गए और 38 गाड़ियों को इंपाउंड की गई  हैं। उनका कहना हैं कि इसके अलावा पब्लिक पैलेस पर शराब पीते हुए और अवैध रूप से शराब बेचने वाले लोगों  खिलाफ व अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज की गई। इसके अलावा 224 पब्लिक पैलेस भी चैक किए गए। उनका कहना हैं कि इसके अतिरिक्त शहर भर में नाकेबंदी की गई थी इस नाकेबंदी के दौरान विभिन्न मामलों में 31 केस दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं और  उनके पास से 143 शराब की बोतल , एक पिस्टल व नगद 40,360 रूपए बरामद किए गए हैं।

Related posts

ग्रीन फिल्ड बिल्डर एंव प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का किया धन्यवाद। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर हर देशवासी अपने घर में जलाएं दीया : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव में घर -घर से कूड़ा उठाने के लिए एजेंसी नियुक्त लेकिन गांव वालों ने किया इनकार, ठेका रद्द- राजेश नागर  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x