Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ; बाबा मोहनराम की कृपा सिर्फ किस्मत वालों को मिलती है , भाजपा नेता राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : तिगांव पड़ाव मंडी में बाबा मोहनराम का जागरण शनिवार देर रात आयोजित हुआ। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं तिगांव विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी राजेश नागर ने  ज्योति प्रज्जवलित कर जागरण का आरंभ करवाया। इस अवसर पर राजेश नागर का तिगांव की सरदारी ने जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर राजेश नागर ने कहा कि राजस्थान के भिवाडी में स्थित बाबा मोहनराम की बड़ी मान्यता है।  उनके मानने वाले लोग करोड़ों की संख्या में दुनिया भर में फैले हैं। जिन्हें बाबा की कृपा लगातार मिलती है। नागर ने कहा कि धर्म की राह पर चलने वाले, गुरु की बताई गई बातों को मानने वालों को जिंदगी में हर चीज उपलब्ध होती है। उन्होंने लोगों से कहा कि जागरण वास्तव में हमारे अंदर धर्म का जागरण करता है। धर्म सभी के अंदर होता है लेकिन धार्मिक आयोजनों में जाने से यह जागृत हो जाता है। उन्होंने बाबा मोहनराम के जागरण आयोजन पर लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर गांव के दर्जनों  लोगों ने वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सरपंच पप्पू नागर, जयप्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र, जित्ते महाशय, अशोक वर्मा, रघुबीर जैलदार, साहब सिंह नागर, अमन नागर, सुंदर, सत्यप्रकाश, बाबू आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related posts

चंडीगढ़:जेजेपी ने अपने संगठन में किया विस्तार, एससी सेल में 46 पदाधिकारी नियुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद : यूआईसी के चेयरमैन प्रो. भारत भूषण ने शनिवार को ग्रीन फील्ड कालोनी के चार पार्कों में ओपन जिम का किया उद्धाटन, स्वास्थ्य रहे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में आयोजित किया गया केंद्रीय जैव प्रौघौगिकी के वैज्ञानिक प्रोफेसर अविनाश बजाज का एक्सटेंशन लेक्चर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x