Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: छत पर चढ़ कर पिस्टल से हवा फायरिंग करने व पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपित गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सूरजकुंड थाना पुलिस ने आज छत पर चढ़ कर पिस्टल से हवा फायरिंग करने और पिस्टल तान कर  शख्स को जान से मारने की धमकी देने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया हैं। इस प्रकरण में थाना सूरजकुंड में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपित ने रंजिश के चलते शिकायत कर्ता पर पिस्टल दिखा कर  हवा फायरिंग की थी। 
पुलिस के मुताबिक  शिकायतकर्ता मुस्तकीम निवासी बडकल एवं उसके दोस्त कुछ खरीदने के लिए मार्केट जा रहे थे जब वह लोग शमीम के घर के सामने पहुंचे तो शमीम व उसके भाइयों ने उसके  साथ रंजिश के चलते मारपीट की। इस दौरान आरोपित शमीम ने अपने घर की छत पर चढ़कर हवाई फायर भी किया और जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल उसकी तरफ तान कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सूरजकुंड थाने में दर्ज मुकदमा नंबर -333 में आरोपित शमीम को गिरफ्तार कर लिया  गया हैं और जिस पिस्टल से आरोपित ने हवा फायर की थी उसको पुलिस ने बरामद कर लिया हैं । आज आरोपित शमीम को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे नीमका जेल भेज दिया गया हैं। 
 

Related posts

हरियाणा पुलिस द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, प्रदेश भर में हुए कार्यक्रम: मनोज यादव

Ajit Sinha

पत्नी के सामने बदमाशों ने पति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी,दो आरोपित पुलिस हिरासत में।

Ajit Sinha

तेज रफ़्तार हौंडा अमज़ो कार ने चारपाई पर सो रहे दो नाना और नाती को कुचला, मौत, देखिए इस वीडियो में

Ajit Sinha
error: Content is protected !!