Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, प्रदेश भर में हुए कार्यक्रम: मनोज यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस भव्य रूप से मनाया गया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक  मनोज यादव ने पुलिस मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। राष्ट्र के लौह पुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डीजीपी ने कहा कि सरदार पटेल ने भारतीय संघ के साथ 562 स्वतंत्र रियासतों को एकीकृत करके भारत को एकजुट और स्वतंत्र राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस दिन सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करते हुए अन्य देशवासियों के बीच इस संदेश को फैलाने के लिए अथक प्रयास करे। उन्होंने राष्ट्र को एकजुट बनाए रखने में भारतीय पुलिसबल की भूमिका की भी सराहना की। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ई-शपथ लेने वालों में मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन ए. एस. चावला, एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशासन सतेंद्र कुमार गुप्ता, डीआईजी शशांक आनंद व अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।राष्ट्र की एकता,अखंडता, और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सभी पुलिस रेंज, पुलिस आयुक्त, गुरूग्राम व फरीदाबाद सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर भी शपथ समारोह का आयोजन किया गया।  

Related posts

ग्रीन फील्ड निवासी ने यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण व जीएम प्रवीण चौधरी से मांग, जहरीला सांप से जल्द छुटकारा दिलाओं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: जिला नूंह पुलिस को मिली दृश्यम केंद्र की सौगात, सीएम मनोहर लाल ने नूंह में किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव व अन्य आला अधिकारियों के साथ विधायक नागर ने किया क्षेत्र का दौरा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!