Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:महिला से दुष्कर्म करने, का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी बार- बार दुष्कर्म करने के आरोपित अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: महिला थाना सेंट्रल की टीम ने आज एक महिला से दुष्कर्म करने, का धोखे से वीडियो बना कर तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार -बार दुष्कर्म करने,एंव वीडियो वायरल कर दी, के मामले में एक आरोपित को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम हरीश, निवासी गांव पन्हेड़ा खुर्द, फरीदाबाद हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम हरीश है जो फरीदाबाद के पन्हेड़ा कला गांव का रहने वाला है। आरोपित के खिलाफ गत 18 अक्टूबर 2022 को महिला थाना सेंट्रल में दुष्कर्म तथा आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपित ने एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के पश्चात उसकी फोटो और वीडियो बना ली तथा उसके आधार पर महिला को ब्लैकमेल करके बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा तथा बाद में उसकी वीडियो भी वायरल कर दी। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म तथा आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। महिला थाना की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित के घर पर रेड डाली और आरोपित  को अरेस्ट कर लिया। 

आरोपित को अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पीड़ित महिला का उसके पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और वह उससे अलग खेड़ी पुल एरिया में रह रही थी। आरोपित का महिला के पास आना जाना था। 4 महीने पहले जुलाई 2022 में आरोपित महिला के किराए के कमरे पर गया और उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसकी फोटो तथा वीडियो बना ली। इसके पश्चात आरोपित महिला को ब्लैकमेल करता रहा तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने आखिरकार तंग आकर उसका विरोध करना शुरू किया तो उसने महिला के वीडियो वायरल कर दी। पुलिस द्वारा आरोपित के कब्जे से वारदात में उपयोग मोबाइल फोन बरामद किया गया है। रिमांड पूरा होने के पश्चात आरोपित को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: शेयर मार्किट में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपए के धोखा-धड़ी के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस के लिए गौरव है राष्ट्रपति कलर सम्मान-डीजीपी पी के अग्रवाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लोकसभा सीट का कैंडिडेट के चुनाव खर्च की धनराशि 75 से 95 लाख रुपये तय की गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x