Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने गांव छांयसा, अटाली व दयालपुर में स्थित पांच अवैध कालोनियों में बने अवैध निर्माणों को किया धवस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट द्वारा गांव छांयसा, अटाली, दयाल पुर में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जिसमें अवैध रूप से बने दो प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय, एक निर्माणधीन निर्माण, 25 डीपीसी व बाउंड्रीवाल बने हुए थे जिसे बुल्डोजर की सहायता से धवस्त कर दिया गया हैं। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद थे।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार की माने तो गांव छांयसा , अटाली व दयालपुर में अलग -अलग करीब 7 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से 5 कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे, जिसमें अवैध रूप से दो प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय, एक निर्माणधीन निर्माण, 25 डीपीसी व बाउंड्रीवाल बने हुए थे जिसे आज उनकी टीम ने एक बुल्डोजर की सहायता से धवस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में वह स्वंय मौजूद थे। जबकि इस तोड़फोड़ की देख रेख कनिष्ठ अभियंता बसंत कुमार, अजरुद्दीन , प्रदीप कुमार व सुभाष कर रहे थे। उनका कहना हैं कि यह कार्रवाई शहरी क्षेत्र व अंनियत्रण क्षेत्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई हैं।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने पर कांग्रेसियों ने निकाली भाजपा सरकार की शवयात्रा।

Ajit Sinha

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीती रात राज नर्सिंग होम के डॉक्टरों की लापरवाही बरतने के कारण 57 वर्षीय एक ट्रांसपोर्टर की हुई मौत, डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x