Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 40 दिन पहले हुई ऑटो चालक जितेंद्र की हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपित दोस्त ने कोर्ट में किया सरेंडर -अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: 25 -26 जून की रात को अपने ही दोस्त की शराब की बोतल तोड़ व घोंपकर हत्या करने के सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपित ने फरीदाबाद की अदालत में सरेंडर कर दिया, जहां से आईएमटी पुलिस चौकी टीम ने एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद, आज आरोपित को नीमका जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित का नाम सोनू , उम्र 31 वर्ष , निवासी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र का रहने वाला है। मरने वाले युवक का नाम जितेंद्र है जो गांव नीमका में एक किराए के मकान में रहता था।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम सोनू उम्र 31 वर्ष  है जो उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर एरिया का रहने वाला है और फरीदाबाद में नीमका गांव में किराए के मकान में रहता था। गत  26 जून 2024 को सदर बल्लभगढ़ थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें सोनू ने शराब पीकर अपने 23 वर्षीय दोस्त जितेंद्र की हत्या कर दी थी। सोनू तथा जितेंद्र दोनों ऑटो चलाने का काम करते थे। दिनांक 25/26 जून की रात दोनों ने जितेंद्र के कमरे पर शराब पी जहां पर उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और सोनू ने कमरे में रखी कांच की बोतल तोड़कर जितेंद्र के पेट व छाती में मारी जिससे जितेंद्र बुरी तरह घायल हो गया और चोट लगने से जितेंद्र की मृत्यु हो गई। सोनू वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था। मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर सम्बंधित थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपित  की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस द्वारा उसके ठिकानों पर लगातार रेड की गई लेकिन आरोपित  बचता रहा। पुलिस द्वारा लगातार रेड की जा रही थी जिसके दबाव में आकर आरोपित  ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया और पूछताछ के बाद आरोपित  को जेल भेज दिया गया है।

Related posts

स्कूली छात्राओं के साथ एक अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है -केस दर्ज।

Ajit Sinha

3 भाइयों ने आपस में मिलकर अपने दोस्त की पहले हत्या की, फिर कट्टे में डाल कर पण्डाला पहाड़ी के गढ्ढे में फेंक दिया -अरेस्ट

Ajit Sinha

18 लाख 56 हजार 600 रूपए सहित एटीएम मशीन उखाड़ और उसे घसीटते हुए ले गए चोर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x