Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने किया बल्लभगढ़ की नंदी गौशाला का निरीक्षण, स्थिति तुरंत प्रभाव से सुधारने को कहा।

 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : गौ-सेवा सरकार की जिम्मेदारी के साथ हमारी संस्कृति भी है, इसीलिए गायों की सेवा के लिए सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। ये विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने ऊंचा गांव की नंदी गौशाला का निरीक्षण करते हुए व्यक्त किए। विपुल गोयल ने गोशाला में हालात सुधारने के लिए हो रहे कार्यों का जायजा लिया । उन्होने नंदी गौशाला को अपने स्वैच्छिक कोष से 5 लाख रूपये और सरकार की तरफ से 2 लाख रूपये महीना और 2 चौकीदारों की व्यवस्था करने की भी घोषणा की । विपुल गोयल ने कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बात कर  100 बैलों को यहां से दूसरी गौशालाओं में स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिए।

गौशाला प्रबंधकों ने दलदल होने पर सफाई दी कि मुख्य सड़क से नीचे होने के कारण बरसात में पानी गौशाला में आ जाता है तो विपुल गोयल ने गौशाला परिसर को ऊंचा करने के लिए भराव करने के भी निर्देश दिए। विपुल गोयल ने कहा कि गौशाला में समस्याओं का मामला संज्ञान में आने के बाद तुरंत प्रभाव से सरकार ने यहां सफाई और चारे की व्यवस्था दुरूस्त करने का कार्य किया है। उन्होने अधिकारियों से गौशाला में जरूरी निर्माण कार्यों का बजट बनाकर देने के लिए भी निर्देश दिए। वहीं 4 गायों की मौत पर विपुल गोयल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अगर कोई लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं उद्योग मंत्री ने प्रदेश में गौशालाओं की संख्या बढ़ाने के लिए सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की । इस मौके पर विपुल गोयल के साथ बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा,बीजेपी के कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता,बीजेपी के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,भाजयुमो के जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, समाजसेवी आर एस गांधी,बिजेंद्र सागरपुर ,विजय शर्मा और राकेश सूरी भी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद : बीती रात गांव सरूरपुर में चोरी करने के उद्देश्य से घर में घुसे एक चोर की पीट -पीट कर हत्या, केस दर्ज।

Ajit Sinha

घर से बेघर हुए लोगों को तुरंत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए प्रशासन : ललित नागर

Ajit Sinha

सीएम साहब व सीएमसी साहब देखो, ओल्ड नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से फरीदाबाद में अवैध निर्माणों का जाल बढ़ता जा रहा है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x