Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक ओयो होटल के किराए के कमरे में एक प्रेमी युगल ने जहर पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात पल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओयो होटल के एक किराए के कमरे में एक प्रेमी जोड़ों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली, पल्ला थाने की पुलिस ने आज दोनों शवों का जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है, और दोनों परिवार के सदस्यों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस संबंध में पल्ला थाने की पुलिस की मानें तो दोनों परिवारों में से किसी ने किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं दी है।

पुलिस बताते है कि उनके थाना क्षेत्र में एक ओयो होटल है,में एक किराए के कमरे में देर रात के वक़्त मोहित (28) निवासी बसंतपुर , पल्ला , फरीदाबाद और तन्नू (21) ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जहर खाने के बाद मोहित ने अपने परिवार को फोन कर उन्हें बताया की उसने जहर खा लिया है, उसे बचा लें, इसके बाद दोनों को नजदीक के नजदीक हॉस्पिटल में ले जाया गया, फिर यहां से ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में , यहां से भी सेक्टर -21 ए स्थित एक निजी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए ले आए, पर उसकी मौत हो गई। मृतक मोहित की शादी अप्रैल महीने में हुई थी। और लड़की तन्नू अनमैरिड, और शिव कॉलोनी की रहने वाली थी।

Related posts

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के पांच संकाय सदस्यों का अनुसंधान और विकास अनुदान के लिए चयन

Ajit Sinha

फरीदाबाद :जिला परिषद की बैठक आज परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई।

Ajit Sinha

ग्रेटर फरीदाबाद: प्राणायाम सोसायटी के लोगों ने जनरल बिपिन रावत एवं अन्य वीर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x