Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दो शख्स से बात करने लगी थी प्रेमिका, 9 लोगों को मारकर कुएं में फेंक दिया, गिरफ्तार।

नई दिल्ली: तेलंगाना के वारंगल में 9 प्रवासियों की हत्या के राज से पर्दा उठ गया है. सोमवार को वारंगल के सीपी वी. रविंदर ने बताया कि अवैध संबंध के कारण दो महिलाओं और एक 3 साल के बच्चे सहित 9 लोगों की हत्या कर दी गई है. पुलिस की माने तो मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है.सीपी वी. रविंदर का कहना है कि मुख्य आरोपी की पहचान बिहार के एक संजय कुमार झा के रूप में की गई, जिसने तीन अन्य की मदद से 9 लोगों की हत्या कर दी और उनके शवों को एक खेत के कुएं में फेंक दिया. संजय ने बिहार के याकूब, मोहन और मनकोस की मदद से एक मजदूर को मार डाला.

पुलिस की माने तो संजय ने पड़ोसी बंगाली प्रवासी परिवार और दो अन्य बिहारी प्रवासियों की हत्या की. पिछले हफ्ते बुधवार की रात बंगाली परिवार के मुखिया मकसूद द्वारा आयोजित जन्मदिन की पार्टी में सभी को जहर पिलाया गया. बाद में सभी 9 शवों को सुप्रिया कोल्ड स्टोरेज के परिसर में स्थित कुएं में फेंक दिया.संजय कुमार झा का मकसूद की बेटी बुशरा के साथ अवैध संबंध था, जो तलाकशुदा थी और 3 साल के बच्चे की मां थी, लेकिन पिछले कुछ समय में बुशरा दो अन्य बिहारी युवकों श्रीराम कुमार और श्याम कुमार के साथ घुलमिल गई थीं,जो मकसूद के साथ ही काम करते थे.बुशरा के बदले रूख से गुस्साए संजय कुमार झा ने कथित तौर पर साजिश रची और मकसूद के पूरे परिवार और दोनों बिहारी युवकों की हत्या कर दी. फिलहाल, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Related posts

फरीदाबाद: जिस लड़की से गौरव की शादी तय हुई,उसी लड़की के बॉयफ्रेंड ने उस की की पीट-पीट कर हत्या कर दी, दो पकड़े गए।

Ajit Sinha

सब्जियों की आड़ में चंडीगढ़ से गुजरात भेजी जा रही थी करीब 25 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस के नव प्रशिक्षित कैडरों का रंगारंग पासिंग आउट परेड समारोह।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!