Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: ड्रग इंस्पेक्टर और थाना खेड़ी पुल की संयुक्त टीम ने आज शर्मा मेडिकल स्टोर में की छापेमारी की कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना खेड़ीपुल व ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने आज ओल्ड नहरपार के हनुमान नगर , भारत कॉलोनी में स्थित शर्मा मेडिकल स्टोर में छापेमारी की कार्रवाई की । इस छापेमारी के दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर के संचालक की गाडी से लगभग 72 एविल के इंजेक्शन बरामद किए है। इस संबंध में मेडिकल स्टोर के संचालक के खिलाफ पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर पूजा चौधरी की टीम अपनी आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर-16 निवासी महेंद्र ने नहरपार के हनुमान नगर.भारत कॉलोनी में शर्मा मेडिकल स्टोर के नाम से मेडिकल स्टोर खोला हुआ है। थाना खेड़ी पुल पुलिस को गुप्त सूत्रों से मेडिकल स्टोर पर नशे के इंजेक्शन बेचने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस टीम ने ड्रग निरीक्षक पूजा चौधरी को मौके पर बुलाया गया। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक महेंद्र की गाड़ी से एविल के 72 इंजेक्शन बरामद किए गए। मेडिकल स्टोर संचालक बरामद इंजेक्शन बारे क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। जिस पर एविल के बरामद शुदा 72 इंजेक्शन को ड्रग्स विभाग द्वारा कब्जा में लिया गया है। गौरतलब है कि आज-कल नशे के आदि लोग एविल इंजेक्शन का नशे के लिए प्रयोग करते है।

Related posts

फरीदाबाद: दहेज़ लोभियों ने एक नवविवाहित 22 वर्षीय महिला की फांसी लगा कर हत्या कर दी,केस दर्ज ।

Ajit Sinha

दोहरे हत्याकांड के 5 आरोपी मुठभेड़ के बाद अरेस्ट, 6 अवैध असला सहित भारी मात्रा में कारतूस बरामद

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने दिसंबर 2020 तक बढ़ाई प्राईवेट सिक्योरिटी एजेंसी लाइसेंस धारकों की वैधता-एडीजीपी  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x