Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

वर्कस्लिप घोटाले मामले में मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि शेष नौ जिलों में जांच पूरी की जाए ताकि इस पर फैसला लिया जा सके।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने श्रम विभाग में वर्कस्लिप घोटाले मामले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा सरकार पर घोटाले के आरोप लगाने पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि “सुरजेवाला जी हम आप लोगों की तरह घोटालों को छिपाते नहीं है, घोटाला हुआ है, उजागर हुआ है और उसकी हाईलेवल जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा है और मुख्यमंत्री ने आदेश भी दे दिए कि शेष नौ जिलो में भी तुरंत जांच पूरी की जाए ताकि इस मामले में कोई फैसला लिया जा सके”। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव आते ही ममता बनर्जी को सारी महाभारत याद आ गई है, चुनाव खत्म होते ही फिर से अल्ला हू अकबर”।

श्रम मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुरजेवाला पर तंज कसते हुए कहा कि इस मामले में सुरजेवाला जी बीच में कहा से आ गए। हो सकता है कि यह मामला इनके (कांग्रेस) के समय का हो, यह गड़बड़ी कब से हुई है, यह अभी पता नहीं लगा और किसके समय का है, यह भी पता नहीं लगा है।केंद्रीय मंत्री अमित शाह की पश्चिम बंगाल में एंट्री से बौखलाई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान कि शकुनी के इशारे पर दुशासन आया बंगाल,पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपने अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि “बंगाल में चुनाव आ गए है तो ममता बनर्जी को सारी महाभारत याद आ गई है, चुनाव खत्म होते ही फिर से अल्ला हू अकबर”। 

वर्ष 2026 को लेकर अपने विभागों में नए रोडमैप के प्रश्न पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यहां हर दिन नया होता है,हर दिन कुछ न कुछ नया सरकार में किया जाता है और यही कारण है कि तीसरी बार हरियाणा की जागरूक जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई। ऐसा पहली बार हुआ है क्योंकि ये सरकार काम करने वाली सरकार है। अरावली के मुद्दे पर सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा के आरोप कि यह सारा खेल साढ़े 10 हजार करोड़ चंदे के लिए हो रहा है जिस पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि दीपेंद्र हुड्‌डा बेबुनियाद बिना आधार के बातें कर रहे हैं। अरावली में जो हुआ वह सुप्रीम कोर्ट ने किया और अपने फैसले पर रोक भी सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है। इसका मतलब यह है कि ये सुप्रीम कोर्ट पर आरोप लगा रहे हैं। अगर यह कह रहे हैं कि यह फैसला इतने पैसे के लिए हुआ है तो ये क्या सुप्रीम कोर्ट पर आरोप लगा रहे हैं। 

Related posts

फरीदाबाद : राफेल डील में पीएम की भागीदारी की जांच जेपीसी से कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने आज डीएसडब्ल्यूओ के सहायक को 2000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

अपराध शाखा, दिल्ली पुलिस ने खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन किए बरामद और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x