Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल शातिर लूटेरा गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : नोएडा ज़ोन में स्थित थाना 24 और बाइक सवार बदमाश के बीच सेक्टर- 11 के मदर डेयरी, गन्दा नाला के पास हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से शातिर लूटेरा घायल हो गया. उसे पुलिस ने गिरफ्त में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस सहित एक चोरी की बाइक बरामद की है।  पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्त में लिए गए बदमाश की पहचान दिलशाद उर्फ मुर्गे वाला निवासी जेजे कैंप तिगरी, थाना संगम विहार, नई दिल्ली रूप में हुई है. एडिशनल डीसीपी नोएडा ने बताया कि दिलशाद उर्फ मुर्गे वाला के खिलाफ नोएडा और एनसीआर के अलग-अलग थानों में लूट चोरी सहित कई अन्य धाराओं में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं.एडिशनल डीसीपी ने बताया कि थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा सेक्टर-12/22 के पास चेकिंग की जा रही थी कि तभी एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा और पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मदर डेयरी, गन्दा नाला सेक्टर- 11 के पास मोटरसाइकिल से फिसलकर गिर गया। उक्त बदमाश द्वारा अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई जिस पर पुलिस टीम द्वारा की गई  जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो कर गिर पड़ा पुलिस ने उसे दबोच लिया.एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घायल दिलशाद उर्फ मुर्गे वाला को इलाज के लिए  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,  पुलिस ने दिलशाद उर्फ मुर्गे वाला के पास से चोरी की  मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है. पकड़े गए बदमाश पर 12 मुकदमे दर्ज हैं.  पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है.

Related posts

मुठभेड़ के बाद अपराध शाखा, सेक्टर-31 ने तीन शातिर कुख्यात बदमाशों को धर दबोचा, अरेस्ट , पिस्तौल बरामद।

Ajit Sinha

फर्जी कॉल सेंटर बनाकर देशभर में पांच लाख लोगों से एक अरब रुपये से ज्यादा की ठगी पांच को गिरफ्तार।

Ajit Sinha

मॉर्निंग वॉक पर भाई-बहन के साथ निकली बीएससी की छात्रा का सरेआम अपहरण से मचा हड़कंप ,परिजनों ने लगाया जाम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x