Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से पैसे ऐंठने वाली एक गैंग का पर्दाफाश दो महिलाओं समेत कुल 6 लोग पकड़े -वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने आज हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों से पैसे ऐंठने वाली एक गैंग का पर्दाफाश किया है, साथ ही गिरोह में शामिल दो महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मुरादाबाद के एक युवक की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद इस रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की लोकल इनपुट के आधार पर परी चौक के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान गिरोह ने 20 दिन पहले नोएडा के सेक्टर-135 में एक फार्म हाउस के पास इसी तरह का अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस की गिरफ्त में खडे राज चौधरी, भूपेंद्र सिंह, फैजान अहमद, राहुल कुमार, संजना यादव और रिफा उर्फ रुस्तम हनी ट्रैप गैंग के सदस्य है। 

इनमें से राज चौधरी इस गिरोह का सरगना था।   ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि यह गैंग पहले फोन कॉल के जरिए उनसे दोस्ती करते थे और फिर पार्टी करने के बहाने किसी जगह पर बुलाते थे। बाद में वे उन्हें बलात्कार और छेड़छाड़ जैसे मामलों में फंसाने की धमकी देते थे। वे पीड़ितों से अवैध रूप से पैसे ऐंठने के लिए उनके साथ मारपीट भी करते थे।एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मुरादाबाद के रहने वाले एक युवक द्वारा स्थानीय बीटा 2 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि गत 10 जून 2024 को आरोपियों ने अपनी महिला सदस्य रिफा के जरिए उसको बहला-फुसलाकर मिलने के लिए एक जगह पर बुलाया। तभी रिफा की सूचना पर के बाद राज चौधरी अपने साथियों संजना यादव, भूपेंद्र सिंह, फैजान अहमद और राहुल कुमार के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में उसी जगह पर पहुंच गए। फिर उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए उनसे पांच लाख रुपए मांगे। जिसके बाद समीर ने डर के मारे अपनी कार में रखे 50 हज़ार रुपए उन्हें दे दिए थे।  पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू करते हुए उन्होंने बुधवार को परी चौक के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान गिरोह ने 20 दिन पहले नोएडा के सेक्टर-135 में एक फार्म हाउस के पास इसी तरह का अपराध करना स्वीकार किया।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने एक ड्रग तस्कर और उसके परिजनों की 6.5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच की है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ‘साइबर डेस्क‘ पर तैनात 274 पुलिसकर्मियों को मिला खास प्रशिक्षण

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने आज पुलिस हिरासत से हत्या आरोपी के फरार होने पर चार पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x