Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: व्यापारी को हथौड़े व रोड से चोट मारकर लगभग लाख रूपए लूटने के सनसनीखेज मामले में 3 डकैत पकड़े गए -एसीपी क्राइम।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:थाना छांयसा क्षेत्र में एक व्यापारी को हथौड़े व रोड से चोट मार कर लगभग एक लाख रूपए लूटने के मामले में अपराध शाखा, सेक्टर -30 की टीम ने आज तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात गत 16 मई 2025 को उस समय घटित हुई जब व्यापारी अपनी दुकान बंद करके अपने स्टाफ के साथ घर लौट रहा था। इस संबंध में एक मुकदमा थाना छांयसा में डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आज इस मुकदमे में तीन आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। यह खुलासा आज एसीपी क्राइम अमन यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए है।   

एसीपी क्राइम अमन यादव ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि हरिओम निवासी गांव अटाली ने थाना छायंसा में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी गुप्ता होटल बल्लभगढ़ के पास परचून की दुकान है। दुकान पर उसके गांव का एक लड़का तोयस भी काम करता है। गत 16 मई को शिकायतकर्ता व तोयस दुकान बंद करके मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव अटाली जा रहे थे। समय करीब 9:30 बजे रात जब अटाली आटा मिल के सामने पहुंचे तो उनके बराबर में दो मोटरसाइकिल वाले आए  और एक आरोपित ने उसकी चलती हुई मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली, जिससे उसकी मोटरसाइकिल बंद हो गई। दोनों मोटरसाइकिल पर तीन-तीन लड़के सवार थे और उनके हाथ में हथोड़ा और लोहे की राड थी। सभी लड़कों ने उसके व तोयस के साथ मारपीट की तथा हथौड़ा व रेड से मार कर चोट पहुंचाई। उनमें से एक लड़के ने शिकायतकर्ता की पेंट की जेब से ₹80000 से ₹100000 छीन लिए । जिस शिकायत पर थाना छांयसा में डकैती की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।एसीपी क्राइम यादव ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर- 30 की टीम ने कार्रवाई  करते हुए 3 आरोपित पवन (19) व मोहित (19) निवासी  ऊंचा गांव बल्लभगढ़ तथा फिरोज (19) निवासी गढ़ खेड़ा को गिरफ्तार किया है।आरोपितों  से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने अपने तीनों अन्य साथियों के साथ मिलकर दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर 16 मई की रात को अटाली गांव से पहले एक मोटरसाइकिल चालक के साथ डकैती के वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपितों  को न्यायालय में पेश कर पूछताछ व बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

आगाज: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व सीएम मनोहर लाल करेंगे 35वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का उद्घाटन- अरविंद सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय द्वारा मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज नहरपार के गांव रिवाजपुर व किडावली में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x