Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्य नाथ उत्तरप्रदेश की जनता के दिलों में बसे हैं, ऐसे में रिकॉर्ड मतों से जितना ही था -राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा के नतीजे जो आज आए हैं, इससे पूरी तरह से साबित हो गया हैं कि उत्तर प्रदेश की जनता अपने दिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्य नाथ को बसाए हुए हैं, जिसे कोई भी विरोधी उनके दिलों से नहीं निकाल पाएगी। बीते पांच सालों में सीएम आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में जो विकास कार्य किया और उत्तरप्रदेश में क़ानून का राज्य स्थापित किया, इससे पहले भी कई सरकारें आई जो बिल्कुल नहीं कर सकी, विरोधी लोग जनता के विश्वास जितने के बजाए, आम लोगों को लूटने का काम किया। ये कहना हैं फरीदाबाद के तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नागर का।

राजेश नागर का कहना हैं कि उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में कई विधानसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने का मौका उन्हें मिला, इस दौरान वहां पर जो लोग आपस में बातें किया करते थे, कि बीजेपी की सरकार में उत्तर प्रदेश सुरक्षित हैं। और जिस तरीके से उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने माफिया गिरी खत्म की हैं, इस तरह से इससे पहले किसी और पार्टी की सरकारें ने नहीं की। कहने का साफ़ मतलब हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश की जनता विश्वाश को जितने का काम किया हैं।

Related posts

कांग्रेस आई तो पीएफआई, भाजपा आई तो प्रोग्रेस लाई- सीएम शिव राज सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राकेश हत्याकांड में आरोपित साहिल उर्फ़ उल्टा पकड़ा गया – एसीपी अमन यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने आज एक कांग्रेसी के मकान में छापेमारी कर 50 ऑक्सीजन सिलिंडर किए बरामद, अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x