Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ,सीएम नायब सैनी भी रहे उपस्थित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज सोमवार को राजभवन में आयोजित गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव व नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त टीवीएसएन प्रसाद (आईएएस सेवानिवृत्त) को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। साथ ही, चार नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों-  अमरजीत सिंह (एचसीएस सेवानिवृत्त), कर्मवीर सैनी, श्रीमती नीता खेड़ा और संजय मदान को भी पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की भूमिका को लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने नवनियुक्त आयुक्तों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे निष्पक्षता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, ताकि सूचना के अधिकार को और सशक्त किया जा सके। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, मुख्य सचिव  अनुराग रस्तोगी, पुलिस महानिदेशक  शत्रुजीत कपूर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने दिए बिजली विभाग के जेई को सस्पेंड करने के निर्देश

Ajit Sinha

गुरूग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी के बीच किया जाएगा मेट्रो विस्तारीकरण – मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha

इस समझौते से हरियाणा और राजस्थान के लोगों की पानी से जुड़ी लगभग 3 दशक पुरानी समस्या का आज समाधान हो गया है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x