Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना से संबंधित सी-विजिल ऐप पर मिली 12011 शिकायतें, जिनमें से 11122 सही मिली -पंकज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़:हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर सी-विजिल ऐप पर आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना से संबंधित शिकायत का 100 मिनट के अंदर निपटान किया जा रहा है। इस ऐप पर ऑडियो, वीडियो के साथ-साथ फोटो को भी अपलोड करने की सुविधा है।उन्होंने बताया कि नागरिकों की सजगता का ही परिणाम है कि हरियाणा में 16 अगस्त से 22 सितम्बर, 2024 तक 12011 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं, जिनमें से 11122 सही मिली हैं। उन्होंने जिलावार विवरण देते हुए बताया कि जिला अंबाला से 856, भिवानी से 75, फरीदाबाद से 2873, फतेहाबाद से 64, गुड़गांव से 1585, हिसार से 220, झज्जर से 953, जींद से 76,कैथल से 194, करनाल से 48, कुरुक्षेत्र से 289, महेंद्रगढ़ से 24, मेवात से 13, पलवल से 206, पंचकूला से 326, पानीपत से 21, रेवाड़ी से 186, रोहतक से 1015, सिरसा से 2093, सोनीपत से 247 तथा यमुनानगर से 647 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। कुल शिकायतों में से 11122 शिकायतों को रिटर्निंग अधिकारियों व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा सही पाया गया और इन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस ऐप पर कोई भी व्यक्ति, राजनैतिक दल आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना से संबंधित शिकायत दे सकता है। ऐप पर चुनाव के दौरान किसी भी समय शिकायत दर्ज की जा सकती है। चुनाव में सभी अधिकारी इस सी-विजिल से जुडक़र चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखें हुए है और कहीं पर भी आदर्श आचार संहिता की उल्लघंना होने पर निवारक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डीसी विक्रम ने किया तहसील और अनाज मंडी का औचक निरीक्षण

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मैरिज गार्डनों में आयोजित शादियों में आए लोग, अपने वाहनों को सड़कों पर खड़े करने के कारण लगती जाम, 8 संचालकों पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: रोहतक जिला में एक गलतफहमी की वजह से पैदा हुए विवाद को शांतिपूर्वक तरीके से समाप्त कर दिया गया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x