Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम के सभी जोन तथा ग्रामीण आंचल में लगाए गए समाधान शिविर में आई  22 शिकायतें,7 का हुआ समाधान: डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार तथा जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम के तीनों ज़ोन के कार्यालयों तथा ग्रामीण आँचल में तीनों ब्लॉकों के बीडीपीओ कार्यालयों में सोमवार को समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 22 शिकायतें आई, जिनमें से 07 शिकायतों का संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान करवा दिया गया। शेष शिकायतों का निवारण भी अति शीघ्र करने के कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए प्रत्येक कार्य दिवस के दौरान सुबह 9 से 11 बजे तक नगर निकाय कार्यालयों में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में कोई भी आमजन अपनी शिकायत लेकर पहुंच सकता है और उसका समाधान करवा सकता है। समाधान शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, पानी/सीवरेज, सड़कें व सफाई संबंधित शिकायत प्राप्त हुई, जिसके लिए वहां संबंधित अधिकारीगणों को निर्देश दिए गए कि वे उक्त शिकायतों का निपटान शीघ्र अति शीघ्र करें। वहीं समाधान शिविर में आए प्रार्थियों की शिकायतों को जिन्हें लिखने में परेशानी हो रही थी उनकी शिकायतों को नगर निगम के कर्मचारियों की सहायता से लिखवा कर व पूरे दस्तावेज लगाकर समाधान भी मौके पर करवाया गया।उपायुक्त विक्रम सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन लगने वाले समाधान शिविरों में निर्देश दिए है कि वे जनता की शिकायतों को शांति पूर्वक सुने और सभी शिकायतकर्ताओं विशेषतौर पर वरिष्ठ नागरिकों, विकलांगों तथा महिलाओं का सम्मान करते हुए उनकी शिकायतों का निवारण करें।

Related posts

फरीदाबाद:प्रेमी संग मिलकर सो रहे अपने पति को जिंदा जला कर मारने,फिर उसे आत्महत्या बताने वाली महिला अरेस्ट

Ajit Sinha

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने भूपानी थाने में तीन अलग -अलग कलोनिनाइजरों के खिलाफ दर्ज कराया केस। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनजीओ के सहयोग से राहगीर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा , डीसीपी भूपेंद्र सिंह।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x