Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा सरकार ने जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति के अध्यक्षों की अधिसूचना की जारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने आज नए  सिरे से जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के चेयरमैनों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है।मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी इस आशय की अधिसूचना अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को गुरुग्राम जिला लोक सम्पर्क एवं परिवाद समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।इसी प्रकार, ऊर्जा मंत्री अनिल विज को कैथल व सिरसा, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को हिसार व रोहतक, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह को नूंह व फरीदाबाद तथा शिक्षा मंत्री  महीपाल ढांडा को भिवानी व जींद जिलों की जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के अध्यक्षों की जिम्मेवारी दी गई है। इनके अलावा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  विपुल गोयल को रेवाड़ी व पंचकूला, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा को महेंद्रगढ़, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  श्याम सिंह राणा को चरखी दादरी व झज्जर, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री  रणबीर गंगवा को अंबाला व करनाल, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को पानीपत व यमुनानगर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी को फतेहाबाद तथा स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव को पलवल जिलों की जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के अध्यक्षों की जिम्मेवारी दी गई है।खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर को कुरुक्षेत्र तथा युवा सशक्ति करण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम को सोनीपत जिले की जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों का चेयरमैन बनाया गया है। 

Related posts

पत्रकारों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं, पत्रकार योगेश गौतम पर हमला करने वाले 3 बदमाशों को किया अरेस्ट:सीपी

Ajit Sinha

हरियाणा पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी , मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर किया पलटवार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ट्रेड लाईसेंस के विरोध में व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया के नेतृत्व में मेयर व डिप्टी मेयर को ब्यापारियों ने सौपा ज्ञापन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x