Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीती रात सोती हुई 8 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बीती रात सारन थाना क्षेत्र में एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ सोती हुई अवस्था में एक शख्स के द्वारा रेप करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। घायल अवस्था में बच्ची को पुलिस ने जिले के सरकारी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने बच्ची को दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया जहां पर इस वक़्त उसका इलाज चल रहा हैं। एसीपी धारणा यादव का कहना हैं कि मासूम बच्ची की हालत अभी स्थिर हैं। पुलिस ने आरोपित शख्स को गिरफ्तार कर लिया हैं। 

एसीपी धारणा यादव ने आज सेक्टर -16 स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि रात के लगभग एक बजे सारन थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के परिवार में कुल 4 लोग हैं जिसमें वह स्वंय पति -पत्नी हैं और उसकी दो मासूम बच्ची हैं। इनमें से एक लड़की की उम्र 5 साल व दूसरी की उम्र 8 साल हैं। उसने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह दोनों पति -पत्नी अपने मकान की छत पर रही थी और उसकी दोनों बच्ची नीचे कमरे में सो रही थी। रात के लगभग एक बजे उसकी छोटी बच्ची रोती हुई उसके पास आई और कहने लगी की दीदी भी नीचे रो रही थी । इसके बाद वह तुरंत नीचे बच्ची के पास आई तो वह रो रही थी इसी दौरान एक शख्स को भागते हुए दिखाई दिया। अपने बच्ची की हालात को देखते हुए वह समझ गई की उसकी बड़ी बेटी के साथ क्या हुआ हैं और जोर- जोर से चिल्लाने लगी। 

उसकी आवाज को सुन कर उसका पति और आसपास के रहने वाले लोग एकत्रित हो गए। जब लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही सारन थाने के एसएचओ अपने टीम के साथ मौके पर पहुँच गए । इस दौरान वह स्वंय नाइट गश्त पर थी वह भी सूचना के बाद मौके पहुंच। सबसे पहले पीड़ित बच्ची को जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया जहां पर बच्ची का इस वक़्त इलाज चल रहा हैं। उनका कहना हैं कि घटना के लगभग आधे घंटे के बाद ही आरोपित को पकड़ लिया गया। आरोपित की उम्र कुल 22 साल हैं और बक्सर, बिहार का रहने वाला हैं। आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा सम्बंधित थाने में दर्ज किया गया। 

Related posts

जब पंजाब पुलिस की महिला पुलिस ने सूरजकुंड मेले की बड़ी चौपाल पर गाई “दमादम मस्त कलंदर” के गाने -लाइव वीडियो सुने

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में एक बहादुर बुजुर्ग महिला की बाइक सवार दो झपटमार से खुनी संघर्ष,सोने की चैन लूटने से बचा लिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : विश्वविद्यालय परिसर के हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए पौधारोपण जरूरीः प्रो. दिनेश कुमार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!