Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रेस्टोरेंट में तलाक से पहले ब्रेकअप पार्टी के लिए पहुंचे पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी पर चाकू से वार घायल कर दिया, गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में थम नहीं रहा महिला के साथ अपराध,  सेक्टर 18 स्थित एक रेस्टोरेंट में अपने निकाह से ब्रेकअप करने के लिए इकट्ठा हुए पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर दिया, जिससे पत्नी घायल हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. वही एक अन्य घटना में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला पर कैंची से वार  कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।  दोनों मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई  कर रही है। नोएडा के सेक्टर- 44 में रहने वाले उस्मान का निकाह के बाद अपनी पत्नी के साथ अनबन चल रही थी.  इस बात को लेकर दोनों सेक्टर- 18 के देवकीनंदन रेस्टोरेंट में तलाक से पहले ब्रेकअप पार्टी के लिए मिलने आए थे। बात चीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और उस्मान ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद चाकू से वार कर दिया,  जिससे उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आई.  सूचना मिलने पर कोतवाली 20 पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल पत्नी का मेडिकल कराने के बाद उस्मान को बीएनएस 18A के तहत गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य घटना में कोतवाली 49 क्षेत्र में स्थित बडोला गांव में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला को कैंची से वार कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां  डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताया  है.  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। 

Related posts

सेल्समैन का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार, दो आरोपित फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

Ajit Sinha

यूपी बेरोजगारी में नंबर वन है, जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों को ठगा गया : जयंत चौधरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लड़की से दुष्कर्म, फिर ब्लैकमेल कर 80000 रूपए ऐंठने वाले एक आरोपित को महिला थाना एनआईटी ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x