Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चंडीगढ़ से अरुणाचल प्रदेश कैंटर से तस्करी कर ले जाई जा रही 45 लाख कीमत की 750 पेटी शराब के साथ एक तस्कर अरेस्ट।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:मादक द्रव्यों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में आबकारी टीम और नोएडा की थाना सेक्टर- 63 पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब बहलोल पुर ओवरब्रिज के पास अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।  कैंटर में 750 पेटियों में 6714 लीटर शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद की है। इसकी कीमत 45 लाख रुपये आंकी गई है। इस शराब को चंडीगढ़ से अरुणाचल प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस के गिरफ्त में खडे आरोपी का नाम अंतरराज्यीय तस्कर सतनाम सिंह है, चेकिंग के दौरान उसके कैंटर से पुलिस ने 750 पेटी ब्लू स्ट्रोक एक्सक्लूसिव व्हिस्की अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद की है।

इस शराब को चंडीगढ़ से अरुणाचल प्रदेश ले जाया जा रहा था। सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम इनपुट मिला था की अवैध शराब की  एक बडी खेप लेकर एक कैंटर थाना सेक्टर-63 के क्षेत्र से गुजरने वाला है, इस सूचना पर आबकारी पुलिस ने टीम ने थाना सेक्टर-63 पुलिस फोर्स के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।  इसी दौरान पंजाब के नम्बर का एक कंटेनर आता दिखाई दिया। चेकिंग को देखकर कंटेनर चालक ने भागने की कोशिश की। जिसका पीछा करते हुए थाना पुलिस टीम व आबकारी पुलिस टीम ने उसे बहलोलपुर चौकी से आगे ओवरब्रिज के पास से पकड़ लिया।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि कंटेनर को चेक किया तो उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब ब्लू स्ट्रोक एक्सकलूसिव व्हिस्की अरूणाचल प्रदेश मार्का की 750 (6714 लीटर) पेटी पाई गई । इस दौरान पकड़े गए अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर से बरामद शराब के बारे में पूछताछ की गई । उसने बताया कि वह शराब को लेकर चंडीगढ, अंबाला, पानीपत, आगरा होते हुए अरूणाचल प्रदेश में सप्लाई करने के लिए जा रहा था। उसके पास से शराब के संबंध में किसी प्रकार के बिल व कागजात नहीं मिले। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

Related posts

कुख्यात नीरज बवाना और नवीन भांजा गिरोह के दो शार्प शूटर अरेस्ट, इनके कब्जे दो पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस बरामद।

Ajit Sinha

ईडी ने शराब के ठेकेदारों के द्वारा लगभग 50 करोड़ राजस्व के फ्रॉड करने के मामले में दो साजिशकर्ता को किया अरेस्ट -भेजा जेल।

Ajit Sinha

मासूम बच्ची गलत नीयत से जंगल की तरफ ले जा रहे, बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ गोली लगाने से बदमाश घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x