Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

ईटीओ ने सीए के माध्यम से मांगी 5 लाख रुपये की रिश्वत, 3 लाख रुपये लेते चार्टेड अकाउंटेंट (सीए) रंगे हाथ गिरफ्तार, ईटीओ भी गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
जींद, हरियाणा: स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB), यूनिट जींद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट जीएसटी के ईटीओ द्वेश साहू को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के माध्यम से 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की टीम ने ईटीओ के लिए रिश्वत की राशि लेने वाले निजी सीए अजय शर्मा को 3 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 24, दिनांक 10.09.2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 7ए के तहत थाना SV & ACB, करनाल में दर्ज की गई है।

मामले में शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी कि उसकी फर्म मेसर्स अमन लेयलैंड, जींद के संबंध में एसजीएसटी एवं सीजीएसटी एक्ट, 2017 की धारा 74 के तहत 75,29,559 रुपये का नोटिस जारी किया गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ईटीओ द्वेश साहू ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नोटिस के संबंध में कार्रवाई न करने की एवज में 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। ईटीओ ने यह रिश्वत अपने सहयोगी निजी सीए अजय शर्मा के माध्यम से लेने की व्यवस्था की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसवी एंड एसीबी, यूनिट जींद की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। ट्रैप के दौरान निजी सीए अजय शर्मा को ईटीओ द्वेश साहू के लिए 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

नाइजीरिया के ठग गिरोह का मददगार का सरगना जाबिर समेत 7 आरोपितों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

पांच करोड़ रूपए के चेक बाउंस मामले में अदालत से भगौड़ा एक आरोपित व्यापारी को पुलिस किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मंत्रिमंडल ने तीन राज्य पुलिस पुरस्कारों के लिए एसओपी को दी मंजूरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x