Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

महिला को कॉल व मैसेज कर परेशान करने वाला अमृतसर एयरपोर्ट से पकड़ा गया, दुबई भागने के फ़िराक में था।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: व्हाट्सएप मैसेज व कॉल कर महिला को परेशान करने के मामले में थाना सूरजकुंड की टीम ने अभिनंदन उर्फ किट्टू निवासी पनिहार, जिला गुरदासपुर, पंजाब को 9 सितंबर को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी दुबई भागने की फिराक में था।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दी कि अभिनंदन नाम का व्यक्ति पिछले करीब एक वर्ष से WhatsApp मैसेज व कॉल कर उसे परेशान कर रहा था और लगातार गलत भद्दे मैसेज भेजता रहता है तथा मिलने के लिए दबाव बनाता है। मना करने पर वह ब्लैकमेल करने की धमकी देने व गाली-गलौज करने वाले मैसेज भेजने लगा। शिकायत पर थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2024 से दुबई में रह रहा था और वहां प्रॉपर्टी का काम करता है। उसे किसी जानकार से महिला का नंबर मिला था। जिस नंबर पर वह महिला को कॉल व मैसेज के जरिए गलत व भद्दे संदेश भेजता था। वर्ष 2026 में रक्षाबंधन के अवसर पर वह भारत में अपने घर आया हुआ था और अब दुबई भागने की फिराक में था। उन्होंने आगेबताया कि आरोपित को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related posts

बहन से छेड़छाड़ करने का भाई ने विरोध किया तो बदमाशों ने भाई को चाकुओं से गोद कर बेहरमी से हत्या कर दी, एक आरोपित अरेस्ट  

Ajit Sinha

महामारी के दौरान कोविड रोगियों द्वारा स्टेरॉयड के अधिक प्रयोग से कूल्हे के जोड़ में खराबी के मामले बढ़े- डॉ मृणाल शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नोटबंदी का एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भ्रष्टाचार और कालाधन विरोध दिवस के रूप में मनाया गया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x