Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

इंजीनियर से कार लूटने की घटना का खुलासा, 4 बदमाश अरेस्ट ,4 पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर मिगसन हाउसिंग सोसायटी के पास गोल चक्कर के पास से 14 मार्च को दो बदमाशों ने एक इंजीनियर से उसकी कार लूटी थी। इस मामले में सूरजपुर थाने की पुलिस और इंदिरापुरम थाने की पुलिस के संयुक्त प्रयास से 20 दिन बीत जाने के बाद नोएडा पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की ब्रेजा गाड़ी, आईफोन, दो तमंचे, दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च की शाम को यश और प्रवीण ने कार लूटी थी। इस समय बदमाशों ने इस लूट को अंजाम दिया था उस समय कार में इंजीनियर की पत्नी और बच्चे भी थे जिन्हें वे फेंक कर के हां गए थे। इस वारदात में लापरवाही बरतने के मामले में चौकी इंचार्ज समेत चार को लाइन हाजिर किया गया है।

पुलिस कि गिरफ्त में ब्रेजा गाड़ी के पास बैठे यस कसाना,गौरव बैसला.प्रवीण देवधर और शाहरुख ने ओमेक्स पाम ग्रीन सोसायटी में रहने वाले मोबाइल कंपनी में इंजीनियर निशांत 14 मार्च की शाम को निशांत अपनी पत्नी और बच्ची को कार में लेकर खरीदारी करने गए थे।  रास्ते में वो सब्जी लेने के लिए उतरे।  तभी दो बदमाश आए। एक ने कार में बैठी निशांत की पत्नी की कनपटी पर बंदूक रख दी। इतने में दूसरे ने गाड़ी भगा दी।  पत्नी ने जब शोर मचाया तो बदमाश ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पत्नी के पत्नी के शोर मचाने पर निशांत कार की तरफ भागे लेकिन इतने में बदमाशों ने 200 मीटर आगे बढ़ने के बाद उनकी पत्नी और बच्ची को चलती कार से बाहर फेंक दिया और कार लेकर भाग गए थे।

नोएडा सेंटर के डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि नोएडा सूरजपुर थाने की पुलिस और इंदिरापुरम थाने की पुलिस के संयुक्त प्रयास से इन चारों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है इन आरोपियों में यस कसाना गौरव बैसला, प्रवीण देवधर और शाहरुख नाम के बदमाश शामिल थे। सारे आरपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं यश और प्रवीण ने कार लूटी थी। इंजीनियर के साथ हुई घटना को लेकर पुलिस कि काफी आलोचना हुई थी तब डीसीपी हरिश्चंद्र मामले में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से जुनपत चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर अरूण वर्मा, हेड कांस्टेबल ओपेन्द्र सिंह, बीट प्रभारी साहिल सुल्तान और कॉन्स्टेबल आकाश विकल को लाइन हाजिर किया गया है।

Related posts

दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में, दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार।

Ajit Sinha

होटल के एक कमरे में पुरुष दोस्त ने एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक थाने में तैनात हेड कांस्टेबल हरकेश को 50000 रूपए रिश्वत लेते पकड़ा हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x