Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

इंजीनियर ने अपनी पत्नी , बच्ची व सास को चाकू मार कर किया घायल, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती, नाजुक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानस अपार्टमेंट में एक इंजीनियर ने अपने ही परिवार के 3 लोगों पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। घायलों में पत्नी, सास व 8 साल बच्ची शामिल हैं। फिलहाल तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

चश्मदीद के अनुसार देर शाम आपर्टमेंट में सभी लोग एक साथ थे, तभी आपर्टमेंट की तीसरी मंजिल से महिला की चिल्लाने की आवाज आई, लोग तीसरी मंजिल की ओर दौड़े तो देखा की महिला व 8 साल की बच्ची के साथ एक अन्य महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी है। जिसे आपर्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ तीनो की हालत नाजुक बनी हुई है। चश्मदीद की माने तो घटना को अंजाम देने वाला सिद्धार्थ द्ववेदी है, जो पेशे से इंजीनियर है और निजी कंपनी में कार्यरत है पिछले 4 महीने से किराए के फ्लैट में रह रहे थे।

सुत्रो की माने तो सिद्धार्थ और  अदिति 8 साल पहले लव मैरिज की थी जिनके बाद अदिति ने बच्ची को जन्म दिया। कुछ दिन बाद से ही दोनो में विवाद शुरु हो गया। विवाद के बाद अदिति काफी समय से अपने मायके में ही रह रही थी और कुछ दिन पहले ही दोनो साथ रहने लगे थे। आज शाम फिर  से किसी बात पर दोनो के बीच कहासुनी हुई जिसके बाद सिद्धार्थ ने अपनी सास, पत्नी व 8 साल की बच्ची पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने सिद्धार्थ को हिरासत में ले लिया  है, वहीं तीनो घायल अस्पताल में भर्ती है जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है 

Related posts

पलवल ब्रेकिंग: 30 लाख रूपए नगद, 3 लोडेड देशी कट्टा, दो गाडी,गैस कटर किट के साथ चार आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर पूरे देश में कराई जाएगी जातीय जनगणना 

Ajit Sinha

वर्ष-1999 बैच के IPS अधिकारी  शिवास कविराज एडीजीपी ने संभाला पुलिस आयुक्त गुरुग्राम का कार्यभार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x