Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दो झपटमारों ने दिन दहाड़े स्कूटी सवार 64 वर्षीय एक बुजुर्ग की चाकू घोप कर हत्या कर दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना इलाके में दो झपटमारों ने स्कूटी सवार 64 वर्षीय एक बुजुर्ग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी, जब पब्लिक ने जैसे ही झपटमारों को पकड़ना चाहा तो घबराहट में दोनों झपटमार अपना बैग छोड़कर झाड़ियों में भाग खड़े हुए बैग में चाकू और पिस्टल मिला , कई घंटों की मशक्कत के बाद भी दोनों झपटमारों को नहीं पकड़ा जा सका , चाकू लगने के बाद बुजर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई।

दिल्ली के भलस्वा डेरी इलाके में रविवार को दिन दहाड़े स्कूटी पर सवार होकर जा रहे बुजुर्ग को दो झपटमारों ने पहले स्कूटी रोकने के लिए कहा, फिर बुजुर्ग से जबरन झपटमारी की कोशिश करने लगे, तभी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने रुककर वीडियो बनाना शुरू किया। इस दौरान कुछ लोग झपटमारों को पकड़ने के लिए जैसे ही आगे बढ़े तो दोनों झपटमारों ने आनन फानन में बुजुर्ग को पेट मे चाकू घोपकर झाड़ियों की तरफ भाग खड़े हुए।

राहगीरों ने तुरंत बुजर्ग को ऑटो में बिठाकर तुरंत बाबू जगजीवन रामअस्पताल ले गए जहां पर इलाज के दौरान शाम को बुजर्ग की मौत हो गई, मृतक बुजुर्ग की पहचान केशरी नंदन उम्र 64 साल ,मुकुंदपुर निवासी के रूप में हुई है जिनकी वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में दुकान है । वह स्कूटी पर सवार होकर मुकुंदपुर से भलस्वा डेरी की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते मे झपटमारों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया। वही मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए भारी पुलिस बल के साथ झाड़ियों में कई घंटों तक झपटमारों की तलाश की। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे , लेकिन झपटमार घना जंगल होने की वजह से भागने में कामयाब रहे ।

Related posts

तेज रफ्तार का कहर, जीजस मैरी और रामाज्ञा स्कूल की बसें टकराईं,एक दर्जन बच्चे घायल।  

Ajit Sinha

दिल्ली में कोरोना टेस्ट में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसद से ज्यादा जरूर है,मग़र चिंता की ज़रूरत नहीं है- सौरभ भारद्वाज

Ajit Sinha

कुख्यात अपराधी अपने दोस्त व पत्नी के आशिक की सरेराह चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके उसकी हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x