Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस व बदमाशों  के बीच मुठभेड़ 25 हजार का इनामी बदमाश घायल सहित दो गौकश अरेस्ट 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेजपार्क पुलिस और गौकश बदमाशों के बीच सेक्टर -151 जेपी अमन के पास हुई पुलिस मुठभेड के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश सहित दो  लोगों को अरेस्ट किया  है। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक कार, दो तमंचा, दो धारदार हथियार, रस्सी, इंजेक्शन, तमंचा  सहित जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए है। पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि ये दोनों बड़े ही शातिर किस्म के गौकस है। जिन पर आधा दर्जन से अधिक गोकशी के मुकदमे दर्ज है।

तस्वीरों में पुलिस मुठभेड़ के घायल बदमाश की पहचान 25 हजार का इनामी बदमाश चमन के रूप में हुई है। जब मौके से फरार एक अन्य बदमाश नाजिम को पुलिस ने कॉम्बिंग के बाद अरेस्ट  किया है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिला था कुछ गौकस सक्रिय है। सूचना पर थाना नॉलेजपार्क क्षेत्र के सेक्टर 151 के पास जेपी अमन सोसाइटी के पास चैकिंग अभियान चला रही थी। तभी ये कार में आते इन बदमाशो को रुकने का इशारा किया। लेकिन ये पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जबावी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया जिसे पुलिस टीम ने कॉम्बिंग के बाद अरेस्ट  लिया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल बदमाश का नाम चमन नॉलेज पार्क से गोकशी में वांछित था और इस पर 25 हजार का इनाम था। चमन पर आधा दर्जन से अधिक गोकशी के मुकदमे विभिन्न थानो में दर्ज हैं। यह संभल और अनूपशहर से पूर्व में जेल जा चुका है। दूसरे बदमाश ने अपना नाम नाजिम बताया है। वह भी बुलंदशहर का रहने वाला है। पुलिस नाजिम का भी आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।बदमाशों के कब्जे से एक होंडा सिटी कार, 02 तमंचे मय कारतूस, रस्सी, चाकू, गंडासा व बेहोश करने वाला इंजेक्शन आदि बरामद किया गया है। घायल बदमाश को इलाज हेतु हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। बदमाशों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

Related posts

ओला-उबर और टैक्सी ड्राइवरों का ‘गैंग’ बेनकाब, चोरी की बाइक, कटर, अवैध चाकू और नकदी के साथ 2 शातिर गिरफ्तार-वीडियो सुने।

Ajit Sinha

कॉल सेंटर खोलकर लोन और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह अरेस्ट।

Ajit Sinha

पुलिस और गौकशों की मुठभेड़ में गोली लगने से दो घायल, तीसरा कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार, चार फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x