Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

केनरा बैंक के एटीएम मशीन काट कर अज्ञात लूटेरे उसमें रखे तक़रीबन सवा 7 लाख रूपए लूट कर ले ग , केस  दर्ज 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मंगलवार की रात को हार्डवेयर -बाटा रोड से अज्ञात लूटेरे केनरा बैंक के एटीएम मशीन काट कर उसमें रखे तक़रीबन सवा 7 लाख रूपए लूट कर ले गए। इस वारदात के समय लूटेरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिए थे। इस मामले में आज कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात लूटेरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर, लूटेरों की तलाश शुरू कर दी हैं। 

एसएचओ मनोज कुमार का कहना हैं कि मंगलवार रात को हार्डवेयर चौक -बाटा रोड स्थित केनरा बैंक के एक एटीएम मशीन को अज्ञात लूटेरे गैस कटर से काट कर उसमें  रखे तक़रीबन सवा 7 लाख रूपए लूट कर फरार हो गए। उनका कहना हैं कि वारदात को अंजाम देने पहले अज्ञात लूटेरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को किसी भारी चीज से मार कर तोड़ दिया था। इस लिए वारदात को अंजाम देने में शामिल कितने लोग शामिल थे। इसका पता नहीं चल सका हैं। 

Related posts

फर्जी दस्तावेज तैयार करने व कमर्शियल प्लॉट दिलाने के नाम पर 48 लाख की ठगी के मामले में आरोपित महिला गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मानव रचना को इनोवेशन व एंटरप्रय्नोरशिप को बढ़ावा देने के लिए मिला 2.67 करोड़ का अनुदान

Ajit Sinha

कोरोना के कहर से बचों: फरीदाबाद में 105 कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब उसकी संख्या बढ़ कर 1912 हो गई हैं। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!