Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

कमरे का दरवाजा बंद करके एक महिला ने दो वर्षीय बेटी की हत्या कर दी, खुद भी गर्दन काट ली -हालत ज्यादा गंभीर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोमवार की शाम को एक महिला ने अपनी दो वर्षीय की बच्ची की हत्या कर दी, और खुद ही गर्दन काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की।जब महिला के पति ड्यूटी से शाम को लौटा तो, दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर गया, और अपनी पत्नी और बच्ची को गंभीर अवस्था में नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए ले गया जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया , और उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है। इस संबंध थाना 9 ए , गुरुग्राम में संबन्धित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को थाना सेक्टर-9A, गुरुग्राम में सरकारी अस्पताल सेक्टर-10,गुरुग्राम से एक सूचना एक बच्ची के मृत अवस्था में अस्पताल लाने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची जहां पर बच्ची के पिता ने शिकायत के माध्यम से बताया कि वह सूर्य विहार, गुरुग्राम में अपनी पत्नी व 2 वर्षीय बच्ची अनिका के साथ किराए पर रहता है। सोमवार को वह सुबह ड्यूटी पर चला गया था जब वह  शाम 4:00 बजे वापस आया तो उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद था तो वह  पड़ोसियों की मदद से दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर गया तो उसकी बच्ची अनिका बेड पर बेसुध पड़ी थी तथा उसकी  पत्नी भी एक तरफ पड़ी थी जिसके गर्दन से खून बह रहा था। इनको वह  अस्पताल में लेकर आया जहां पर डॉक्टर ने अनिका को मृत घोषित कर दिया।

उसकी पत्नी नेहा ने उसके  बच्ची अनिका की हत्या की है तथा उसके बाद खुद की गर्दन पर चोट मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। शिकायत पर थाना सेक्टर-9A, गुरुग्राम में आरोपित महिला नेहा के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया।आरोपित महिला  नेहा अभी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपित  महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

फरीदाबाद::दोस्त की मृत्यु पर हंसने के शक में 2 नाबालिक सहित 3 दोस्तों ने अपने ही एक दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी-अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: झगड़े में एक शख्स की पीट -पीट कर हत्या करने के मामले में थाना सेक्टर -17 की पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

रोडरेज के मामले में स्कूटी सवार दो नौजवान लड़के पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x