Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कारपेट कारोबारी के खाली मकान में मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप,डीएनए टेस्ट के भेज, जांच में जुटी पुलिस  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना- 20 क्षेत्र स्थित सेक्टर- 26 में एक कारोबारी के अर्ध-निर्माणाधीन मकान में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। ये पता नहीं चल पाया है कि मानव कंकाल स्त्री का है या पुरुष का। सूचना मिलने पर मौके पर पंहुची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने कंकाल को कब्जे में लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेजा है और मामले जांच में जुट गई है।

देर रात नोएडा के कोतवाली 20 पुलिस को कारपेट के व्यापारी असगर अली अंसारी ने सूचित किया कि उनका नोएडा सेक्टर-26 में अर्ध- निर्माणाधीन मकान नंबर-डी 76 में वहां एक कमरे में मानव कंकाल पड़ा हुआ है। कंकाल मिलने की सूचना मिलते हड़कंप मच गया। एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना 20 पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए भेज दिया है। उन्होने बताया कि प्रांरभिक जांच से पता चला है कि भदोही निवासी असगर अली अंसारी कारपेट के व्यापारी हैं। उनका नोएडा में भी कारोबार है। उनका नोएडा सेक्टर-26 में मकान नंबर-डी 76 है। इसकी चारों तरफ से बाउंड्री करने के बाद एक कमरा बना हुआ है। कारोबारी ने मंगलवार दोपहर को केयर टेकर इंदु नाम के युवक को मकान में देखभाल के लिए भेजा था। जैसे ही वह गेट खोल कर अंदर घुसे तो यहां पर कबाड़ के बीच एक मानव कंकाल पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिले थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए भेज दिया है।

रणविजय सिंह ने बताया कि मौके पर पंहुची पुलिस टीम व फोरेंसिक टीम ने मानव कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उस मकान से एविडेन्स कलेक्ट किये है साथ ही आस पास की एरिया में भी जानकारी जुटाई जा रही है। एडीसीपी ने बताया कि कंकाल की डीएनए जांच कराई जाएगी। इसके अलावा पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटनाक्रम के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सके। पुलिस का मानना है कि कंकाल काफी पुराना है। कारोबारी लॉक डॉउन से पहले घर चले गए थे। इसके बाद वह यहां पर नहीं आए। पुलिस ने उन्हें घटना के बारे में जानकारी दे दी है। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए नोएडा बुलाया है।

Related posts

बाइक सवारों ने घर में घुसकर महिला की गोली मारकर की हत्या, शक की सुई महिला के पूर्व प्रेमी पर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रंगदारी के 50 लाख मिनी स्वीट्स कॉर्नर के मालिक से लेने आया था, क्राइम ब्रांच -48 ने रंगे हाथों धर दबोचा।

Ajit Sinha

एक लड़की ने अपने मुंह बोले भाई के संग मिल कर अपने बॉय फ्रेंड की पीट-पीट कर हत्या कर दी-दोनों भाई -बहन अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x