Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

देश के दूसरे हिस्सों की तुलना में दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री लगभग 6 गुना ज्यादा है-सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वैश्विक दृष्टिकोण के चलते दिल्ली भारत की ईवी राजधानी के रूप में उभर रही है। देश के दूसरे हिस्सों की तुलना में दिल्ली में ईवी की बिक्री लगभग 6 गुना ज्यादा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली प्रदूषण में अपने योगदान को कम करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इस बात की खुशी है कि हमारी ईवी नीति बड़ी सफल साबित हुई है। दिल्ली में सितंबर-नवंबर तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहन दूसरे सबसे ज्यादा खरीदे गए प्रकार के वाहन हैं। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली की प्रगतिशील इलेक्ट्रिक वाहन नीति बड़ी सफल साबित हुई है। दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। दिल्ली में पिछली तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहनों ने सीएनजी और डीजल वाहनों की बिक्री को पीछे छोड़ दिया है। कुल बेचे गए वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों का 9 फीसदी हिस्सा है जबकि राष्ट्रीय औसत 1.6 फीसदी है। पिछली तिमाही में दिल्ली में 9,540 इलेक्ट्रिक वाहन बिके हैं। हर महीने बिक्री तेजी से बढ़ रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने 2024 तक वाहनों की कुल बिक्री में 25 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी का लक्ष्य रखा है।

पिछले 3 महीनों में ईवी की बिक्री दिल्ली में कुल वाहनों की बिक्री का लगभग 9 फीसदी हो गई है। दिल्ली में सितंबर और नवंबर 2021 में ईवी की बिक्री 9.2 फीसदी थी, जबकि अक्टूबर में यह कुल बिक्री का 8.2 फीसदी थी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पिछली तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहन, पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के बाद  दूसरे सबसे ज्यादा खरीदे जाने वाले वाहन हैं। सीएनजी वाहनों की बिक्री नवंबर में 6.5 फीसदी रह गई है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर इस जानकारी को साझा करते हुए लिखा कि मुझे खुशी है कि दिल्ली 9 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के साथ भारत की ईवी राजधानी के रूप में उभर रही है। दिल्ली प्रदूषण में अपने योगदान को कम करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली की प्रगतिशील इलेक्ट्रिक वाहन नीति बड़ी सफल साबित हुई है। दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सीएम के विजन के कारण ही दिल्ली सरकार इस तरह के शानदार सुधार लाने में सफल रही है।दिल्ली में सितंबर से नवंबर तक कुल 9,540 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई। इसमें से सितंबर में 2,873, अक्टूबर में 3,275 और नवंबर में 3,392 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई। पेट्रोल वाहनों के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस बीच 82,626 पेट्रोल वाहनों की बिक्री हुई है। वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों ने डीजल और सीएनजी वाहनों को पीछे छोड़ दिया। इस तिमाही में 7,820 सीएनजी वाहन और 2,688 डीजल वाहन बिके। हाइब्रिड श्रेणी में 3,918 पेट्रोल+सीएनजी वाहनों की बिक्री हुई। इसके अलावा 1,429 पेट्रोल+अन्य हाइब्रिड वाहनों की बिक्री हुई। दिल्ली सरकार की ईवी नीति को पूरे भारत में सबसे प्रगतिशील नीति के रूप में स्वीकार किया गया है। दिल्ली सभी तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क में पूरी तरह से छूट देने वाला पहला राज्य बन गया। इसके अलावा पात्रता मानदंड को सरल बनाया गया ताकि अधिक से अधिक लोग सब्सिडी का लाभ उठा सकें। दिल्ली सरकार और डिस्कॉम ने पिछले दो वर्षों में दिल्ली भर में 380 से अधिक चार्जिंग पॉइंट के साथ 201 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए। राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी शहर में अब तक सबसे अधिक‌ चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने का रिकॉर्ड है। 2022 के मध्य तक और 600 सार्वजनिक चार्जिंग पॉइंट बनाए जाएंगे। केजरीवाल सरकार ने पूरे भारत की तुलना में तेजी से (सात दिनों के भीतर) और सस्ते (धीमे चार्जर के लिए 2,500 रुपये से कम) ईवी चार्जर स्थापित करने के लिए देश की पहली सिंगल विंडो सुविधा शुरू की। इस साल की शुरुआत में सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा शुरू किया गया आठ सप्ताह का स्विच दिल्ली अभियान एक मील का पत्थर साबित हुआ। ईवी नीति के बारे में जागरूकता बढ़ाने में भी कामयाब हुआ।

Related posts

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के स्पेशल 13 जिन्हें 77वें गणतंत्र दिवस- 2026 के अवसर पर वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

Ajit Sinha

एक चार्टर्ड एकाउंटेंट और वर्तमान में आयुर्वेदिक दवाओं के कारोबारी से 3 करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने के आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

राहुल,प्रियंका,खरगे बोले-भाजपा सांसदों ने मुझे धक्का दिया,इंडिया गठबंधन की महिला सांसदों को भी संसद में जाने से रोका गया-वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x