Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दो लाख के ईनामी एंव कुख्यात गैंगेस्टर शरद पांडेय गिरफ्तार, 8 हत्याएं सहित 21 से अधिक केस दर्ज हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : स्टार्स एंव एसटीएफ क्राइम ब्रांच ने दिल्ली -हरियाणा पुलिस की तरफ से एक -एक लाख रुपए के ईनामी व कुख्यात गैंगेस्टर शारद पांडेय को गिरफ्तार किया हैं। पकडे गए कुख्यात बदमाश पर 8 हत्याएं व हत्या की कोशिश, डकैती, लूटपाट व लग्जरी वाहनों की चोरी करने के 21 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक पिस्टल,5 जिंदा कारतूस,17 लग्जरी कारें बरामद किए हैं।



स्टार्स एंव एसटीएफ क्राइम ब्रांच के डीसीपी डा.राम गोपाल नाइक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज स्टार्स एंव एसटीएफ क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर गगन भास्कर के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने एक कुख्यात गैगेस्टर शरद पांडे उर्फ़ रवि उर्फ़ रोहित उर्फ़ बाबू उर्फ़ काली ,उम्र 38 साल को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए बदमाश शरद पांडेय पर दो लाख रूपए का नगद इनाम हैं जिसमें दिल्ली पुलिस की ओर से एक लाख व हरियाणा पुलिस की तरफ से एक लाख रूपए हैं। उनका कहना हैं कि कुख्यात अपराधी शरद पांडेय ने हरियाणा में ट्रिपल मर्डर , भटिंडा, पंजाब में डबल मर्डर, उत्तरप्रदेश के शामली में डबल मर्डर व गाजियाबाद में एक हत्या की वारदात को अंजाम दे चूका हैं। इसके अतिरिक्त हत्या की कोशिश, लग्जरी गाड़ियों को गन पॉइंट पर लूटने के कई मामलें दिल्ली के अलग -अलग थानों में दर्ज हैं। उनका कहना हैं कि कुख्यात गैंगेस्टर शरद पांडेय के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल , 5 जिंदा कारतूस व 17 लग्जरी गाड़ियां बरामद किए हैं।

Related posts

ऑनलाइन पब्जी गेम खेलने से रोकने, नाराज किशोर ने निर्माणाधीन लोटस पनास सोसायटी की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली

Ajit Sinha

“सोनू निगम लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट द्वारा सतरंगी रे” को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाजरी।

Ajit Sinha

झमाझम बारिश:ठंड बढ़ा, घरों के खिड़की दरवाजे बंद, बाजार में सन्नाटा-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!