Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सोसायटी में पिता-पुत्र की डंडों से पिटाई करने वाले 8 गार्ड अरेस्ट, दो आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी का नाम एफआईआर में शामिल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के कोतवाली 39 पुलिस ने सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड और एक रेजिडेंट के बीच हुए विवाद में उनकी  लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई करने वाले आरोपित सिक्योरिटी इंचार्ज सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  सोसायटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) अध्यक्ष तेज प्रकाश और सचिव संजय सिंह की भूमिका की जांच की जा रही है। दोनों आरडब्ल्यूए पदाधिकारी नाम का एफआईआर में शामिल है। पिटाई का वीडियो कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाने के बाद से ही लोगों ने ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आरोपितों  के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस की गिरफ्त में खडे विक्रांत तोमर, पवन कुमार, दिनेश कुमार, जावेद आलम, पंकज तिवारी, कुशल पालीवाल, कृष्ण कान्त शुक्ला, अमलेश राय सीआईएसएस ब्यूरो प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड है जिनको एक रेजिडेंट के बीच हुए विवाद में  उनकी  की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में सेक्टर 100 में लोटस ब्लू बर्ड सोसायटी के गेट नं. 5 से गिरफ्तार किया गया है। एडिशनल डीसीपी रणविजय बताया कि सेक्टर-100 में स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में एस पी सिंह 17वीं मंजिल पर रहते हैं। उन्होने पुलिस को शिकायत दी कि उन्हें फ्लैट में मेंटेनेंस का कुछ काम कराना  था। इसके चलते उन्होंने अपने ने फ्लैट की चाबी सोसाइटी के गेट पर सिक्योरिटी गार्ड के ऑफिस में दी थी। उनका कहना है कि फ्लैट में काम करने के लिए मंगलवार को एक कर्मचारी आया था। कर्मचारी ने सुरक्षाकर्मी से चाबी मांगी तो उसने देने से इनकार कर दिया। इस मामले में बात करने के लिए सुरेश बुधवार सुबह ऑफिस में पहुंचे। इसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड और सुरेश के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद सभी सिक्योरिटी गार्ड ने सुरेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने बेरहमी से उनकी पिटाई कर सुरेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद उन्हें नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा गार्डों द्वारा पिता-पुत्र की पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। लोगों ने आरोपित सुरक्षा गार्डों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले में सुरेश ने भी सेक्टर-39 कोतवाली में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर, आरोपित सुरक्षा गार्डों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों समेत 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। एडिशनल डीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि निवासी की डंडों से पिटाई करने वाले सुरक्षा गार्डों के खिलाफ धारा-147, 148, 308, 504 व 120-बी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जिनमें से आठ सिक्योरिटी गार्ड्स सेक्टर- 100 में लोटस ब्लू बर्ड सोसायटी के गेट नं. 5 से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  सोसायटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) अध्यक्ष तेज प्रकाश और सचिव संजय सिंह की भूमिका की जांच की जा रही है। दोनों आरडब्ल्यूए पदाधिकारी नाम का एफआईआर में शामिल है।

Related posts

भगौड़ा शराब माफिया अस्पताल में बीमार पत्नी से मिलने आया था, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी से ट्रेडिंग के नाम पर ₹49.28 लाख की ठगी करने वाले पांच आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

महिला प्यार से अपने घर ले जाती हैं, फिर अपने साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनवाती हैं फिर मांगती हैं 20 लाख, 4 अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x