Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 14 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 14 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, नीलोखेड़ी (नामित) मोहित कुमार को जिला परिषद, रोहतक का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। साथ ही उन्हें, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कलानौर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, थानेसर (नामित) शिवजीत भारती को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का उप सचिव लगाया गया है।यमुनानगर की सिटी मजिस्ट्रेट निशा को जिला परिषद, रेवाड़ी का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। साथ ही उन्हें, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, रेवाड़ी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सढौरा (नामित) अमित कुमार-3 को जिला परिषद, जींद का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। साथ ही उन्हें, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, जुलाना का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के उप सचिव परवेश कादियान को जिला परिषद, सोनीपत का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। साथ ही, उन्हें खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, गन्नौर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कैथल (नामित) अजय सिंह को जिला परिषद, सिरसा का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। साथ ही, उन्हें खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, बारागुधा का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, महम (नामित) राजेश कुमार सोनी को जिला परिषद, पानीपत का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। साथ ही, उन्हें खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सनौली खुर्द का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, फरीदाबाद (नामित) द्विजा को जिला परिषद, सोनीपत का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। साथ ही, उन्हें खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कथूरा का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, जींद (नामित) सुरेश को जिला परिषद, फतेहाबाद का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। साथ ही, उन्हें खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, भूणा का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, फतेहाबाद (नामित) गौरव चौहान को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद का संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक लगाया गया है।खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, तोशाम (नामित) नसीब कुमार को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी,  हांसी-1 (नामित) दीपक कुमार को संयुक्त निदेशक, राज्य परिवहन, हरियाणा लगाया गया है।खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, रायपुररानी (नामित) गुलजार अहमद को जिला परिषद, कैथल का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। साथ ही, उन्हें खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सिवान का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, पलवल (नामित) विजय कुमार यादव को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), प्राथमिक शिक्षा लगाया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: सूरजकुंड के खोरी में नगर निगम प्रशासन ने 12 अर्थमूभर व 1 पोकलेन मशीनों की मदद से 1200 मकानों किया ध्वस्त 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कृषि कानूनों के समर्थन में भाजपा के झूठे प्रचार का जवाब देने के लिए किसान संगठन भी मैदान में उतरे  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम से जुड़े विकास कार्यों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं :मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x