Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

शादी कराने की नियत से किया था बच्ची का अपहरण, 3 घंटे में लड़की को किया सकुशल बरामद-एक महिला सहित 3 आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
एक 10 वर्षीय लड़की को यह कह कर अपहरण किया कि वह उसकी शादी बड़े ही धूमधाम के साथ कर वायगा अपने छोटे भाई से। जैसे ही लड़की की अपहरण की खबर थाना सदर सोहना , गुरुग्राम को मिली तो पुलिस हरकत में आ गई , और मात्र तीन घंटों में बदरपुर , दिल्ली से लड़की को सकुशल बरामद कर लिया, और एक महिला सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना सदर सोहना , गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति ने थाना सदर सोहना, गुरुग्राम में एक शिकायत उसकी 10 वर्षीय लड़की का अपहरण होम के संबंध में दी गई। इस शिकायत पर थाना सदर सोहना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया। थाना सदर सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपहरण हुई बच्ची को 3 घण्टे के अंदर बदरपुर, दिल्ली से सकुशल बरामद किया तथा आज वीरवार को आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा 1 महिला सहित 3 आरोपितों को दिल्ली से काबू करके गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, आरोपितों की पहचान गगन व संदीप निवासी बदरपुर, दिल्ली व जाहिदा निवासी किरणकी, सोहना जिला गुरुग्राम के रूप में हुई।उनका कहना है कि आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित गगन पीड़ित/अपहरण हुई बच्ची को बहुत धूमधाम से शादी कराने की बात कहकर अपने साथ ले गया। आरोपित पीड़िता बच्ची की शादी अपने छोटे भाई के साथ करवाना चाहता था। पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई की की जा रही है। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

भाजपा मंत्रियों को पर्यावरण का कोई ज्ञान नहीं, अपने शौक के लिए प्रकृति से खिलवाड़ ना किया जाए तो अच्छा होगा-डॉ. सारिका

Ajit Sinha

फरीदाबाद में अरुण उर्फ़ माशा (लड़की बनकर)की चाकू से गोद कर हत्या कर, नाले में फेंकने वाला फरीदाबाद का सुमित अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की अनूठी पहल- पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में डिफेंस हेल्प लाईन नंबर 0172-2590755 का हुआ शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x