Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सर्च ऑपरेशन के दौरान झुग्गियों में पुलिस को लावारिस अवस्था में मिले नोटों और चांदी -सोने से भरे हुए बक्से।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:आज गुरुग्राम पुलिस द्वारा सेक्टर-10 स्थित झुग्गियों में नशीले -पदार्थों को रखने -बेचने वालों के खिलाफ किए गए “सर्च ऑपरेशन” के दौरान पुलिस को नोटों से भरा एक बक्सा , लगभग 5 किलो चांदी और सोना मिले हैं। गिनती करने पर कुल रकम 12 लाख 80 हजार रूपए निकली हैं , और वजन करने पर चांदी 4 किलो 370 ग्राम व सोने मिले हैं। पुलिस ने लावारिस हालत में मिले नगदी , चांदी व सोना को जब्त करके नियमनुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गुरुग्राम पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-10 एरिया में स्थित झुग्गियों में नशीले/मादक पदार्थ रखने/बेचने का काम होता है। इस सूचना पर आज शुक्रवार को गुरुग्राम पुलिस की विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा इन झुग्गियों में “सर्च ऑपरेशन” चलाया। जिस के दौरान एक झुग्गी से कुल 12 लाख 80 हजार रुपये की नगदी, 4 किलो 370 ग्राम चांदी व कुछ सोने के आभूषण मिले, जिन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 102 CrPC के तहत पुलिस कब्जा में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त सामान के बारे में सभी संबंधित जानकारी एकत्रित की जा रही है जिसके बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने एक डिपो होल्डर के यहां निरीक्षण के दौरान बाजार में बेचने के लिए रखे 400 क्विंटल गेहूं पकडे , केस दर्ज

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भाजयुमो देश के 20 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा : तेजस्वी सूर्या

Ajit Sinha

लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के बाद, लूट की वारदात को किया निष्क्रिय।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x