Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के बाद, लूट की वारदात को किया निष्क्रिय।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
अपराध शाखा सोहना , गुरुग्राम और एक कुख्यात अपराधी के बीच बुधवार की रात हुई मुठभेड़ में, पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में एक गोली कुख्यात अपराधी के पैर में लगी, और वह नीचे गिर गया, और पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया, जिसे इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस गिरफ्त में आए  कुख्यात अपराधी का नाम  राशिद (उम्र-30 वर्ष) निवासी गांव थलचाना, जिला डींग (राजस्थान) है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक बाइक, 1 पिस्टल व 4 खोल बरामद किए है। अपराधी पर गुरुग्राम, फरीदाबाद व नूंह में 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।   
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 4 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि को अपराध शाखा , सोहना, गुरुग्राम इंचार्ज विनय को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हुई कि एक कुख्यात अपराधी राशिद, जो हरियाणा के विभिन्न थानों में अंकित गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है, जो  हथियारों सहित एक बिना नम्बर की बाईक पर सवार होकर सोहना की तरफ दिखाई दिया है। पुलिस टीम ने रायपुरनाका सोहना,गरुग्राम में सुनियोजित नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान रात्रि में एक बिना नंबर की अपाचे बाईक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। स्वयं को घिरा देखकर वह सोहना अलवर रोड़ की तरफ बाईक घुमाकर भागने लगा तो पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया। पुराना सोहना-अलवर रोड़ रायपुर नाका व शमसान के नजदीक पुलिस टीम द्वारा सरकारी गाड़ी से बाईक का पीछा करने पर बाईक सवार द्वारा बाईक तेज गति से चलाने पर उसकी बाईक असंतुलित होकर गिर गई।

बाईक गिरने के बाद वह बाईक सवार युवक उठकर भागने लगा और भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने के इरादे से 2 फायर किए, जिनमें से एक गोली सरकारी गाड़ी  के बंपर पर व एक गोली इंचार्ज विनय के पास से गुजरी। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त युवक को चेतावनी देते हुए हवा में एक फायर किया व रुकने के लिए बोला गया,परन्तु युवक नहीं रुका तो पुलिस टीम ने अत्यधिक संयम, साहस से कानून के दायरे में रहते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपित के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया, इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा उसे काबू कर लिया। आरोपित  से उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम राशिद (उम्र-30 वर्ष) निवासी गांव थलचाना, जिला डींग (राजस्थान) बताया । पुलिस टीम ने आरोपित  को प्राथमिक उपचार देकर ईलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया।उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा पुलिस की फिंगरप्रिंट, FSL, सीन-ऑफ-क्राईम व थाना प्रबन्धक शहर सोहना, गुरुग्राम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। इस मुठभेड़ के दौरान कुल 4 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें के 2 फायर आरोपित द्वारा तथा 2 फायर पुलिस टीम द्वारा किए गए। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से 1 बाइक, 1 पिस्टल व 4  खोल कारतूस  बरामद किए गए।
आरोपित के खिलाफ अभियोग अंकित: उपरोक्त  बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर गोलियां चलाकर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने इत्यादि अपराधों से संबंधित BNS की धाराओं के तहत थाना शहर भोंडसी, गुरुग्राम में मुकदमा अंकित किया गया।
आरोपित का आपराधिक रिकॉर्ड: आरोपित  के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि उसके  खिलाफ चोरी व शस्त्र अधिनियम इत्यादि अपराधों के तहत करीब 10 मुकदमा  जिला नूंह, गुरुग्राम व फरीदाबाद में पहले भी अंकित है।
आगामी कार्रवाई : आरोपित उपचाराधीन है, जिसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा तथा आरोपित से गहनता से पूछताछ करते हुए आगामी कार्यवाही की जाएगी। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

एसीबी की टीम ने एक प्राइवेट आदमी जोगिंद्र व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एसडीओ सुनील रोहिल्ला को 64000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

महिला द्वारा वर्ल्ड मार्क मॉल की 5वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में आरोपित सीए पति अमित सिंघल को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

खुलासा: प्रॉपर्टी कारोबारी अनिल ने अपनी पत्नी सीमा की हत्या करके, उसके शव को बेडशीट में लपेट कर गंदे नाले में फेंक दिया, पकड़े गए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x